फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Cyber fraud happening across the country from Jamtara Delhi Cyber Crime team arrested four

Delhi: झारखंड के जामताड़ा से हो रही थी देशभर के लोगों से साइबर ठगी, चार गिरफ्तार

Tue, 11 Oct 2022 01:56 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Tue, 11 Oct 2022 01:56 AM IST
सार

पूछताछ के दौरान आरोपियों ने बताया कि यह पिछले काफी समय से ठगी का धंधा कर रहे थे। आरोपी अजहरुद्दीन कोयले के भट्टे पर काम करता था। मुर्शीद टेलर, अशफाक मजदूरी और असगर अंसारी, ग्राहक सेवा केंद्र चलाता है। 

विज्ञापन
Cyber fraud happening across the country from Jamtara Delhi Cyber Crime team arrested four
पुलिस हिरासत में गिरफ्तार आरोपी - फोटो : amar ujala

विस्तार

झारखंड में बैठकर देशभर के सैकड़ों लोगों के साथ साइबर ठगी करने वाले गैंग का उत्तर-पूर्वी जिला पुलिस ने खुलासा किया है। पुलिस ने इस संबंध में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान अजहरुद्दीन अंसारी (30), मुर्शीद अंसारी (32), अशफाक अंसारी (22) और असगर अंसारी (25) के रूप में हुई है। चारों ही आरोपी झारखंड के रहने वाले हैं। पुलिस ने आरोपियों के पास से 7.90 लाख, सात मोबाइल, तीन एटीएम, दो पीओएस मशीन और एक चेकबुक बरामद किया है। आरोपियों ने गूगल पर विभिन्न कंपनियों के फर्जी कस्टमर केयर नंबर डाले हुए थे। जैसे ही लोग इन नंबरों पर कॉल करते थे तो आरोपी इनको अपने जाल में फंसा लेते थे। आरोपियों ने अब तक कितने लोगों के साथ ठगी की है, पुलिस उसका पता लगाने का प्रयास कर रही है।

विज्ञापन


उत्तर-पूर्वी जिला पुलिस उपायुक्त संजय कुमार सैन ने बताया कि 3 जुलाई 2022 को राजेश कुमार शर्मा नामक व्यक्ति ने साइबर थाने में ठगी की शिकायत दर्ज कराई थी। पीड़ित ने बताया कि उसने कुछ दवाएं ऑन लाइन बुक कराई थीं। डीटीडीसी कंपनी को इन दवाइयों को डिलीवर करना था। लेकिन उनको पहुंचाने में देर हुई। इसका पता लेने के लिए पीड़ित ने कुरियर कंपनी का कस्टमर केयर नंबर लेने के लिए गूगल पर सर्च किया। वहां से नंबर लेकर पीड़ित ने उस पर संपर्क किया। नंबर कंपनी का न होकर साइबर ठगों का था। पीड़ित की मदद करने के नाम पर आरोपियों ने उससे एक एप डाउनलोड कराकर उसके मोबाइल का कंट्रोल प्राप्त कर लिया। इसके बाद उसके खाते से 2.40 लाख रुपये निकाल लिये। 
विज्ञापन


पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू की। जांच के दौरान सबसे पहले पुलिस ने उन खातों की जानकारी जुटाई, जिनमें रकम ट्रांसफर हुई थी। सभी रकम पांच अलग-अलग खातों में गई थी। धनबाद, झारखंड में सिराज अंसारी नामक व्यक्ति के एक खाते में 40 हजार रुपये गए थे। इसके अलावा सीसीटीवी फुटेज व खाते से लिंक मोबाइल की जांच की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस आधार पर पुलिस ने 16 सितंबर को धनबाद, झारखंड में छापेमारी कर अजहरुद्दीन अंसारी को गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद उसी दिन मुर्शीद को गिरफ्तार कर लिया। इनसे पूछताछ के बाद अशफाक अंसारी को 30 सितंबर और असगर को छह अक्तूबर को गिरफ्तार कर लिया गया। इनके पास से कैश व अन्य सामान बरामद हुआ। 


पूछताछ के दौरान आरोपियों ने बताया कि यह पिछले काफी समय से ठगी का धंधा कर रहे थे। आरोपी अजहरुद्दीन कोयले के भट्टे पर काम करता था। मुर्शीद टेलर, अशफाक मजदूरी और असगर अंसारी, ग्राहक सेवा केंद्र चलाता है। पुलिस पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed