फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Cyber City will present skill Devlment Center.

साइबर सिटी को मिलेगा स्किल डेवलमेंट सेंटर का तोहफा

Sat, 08 Aug 2015 08:37 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव Updated Sat, 08 Aug 2015 08:37 PM IST
विज्ञापन
Cyber City will present skill Devlment Center.

साइबर सिटी में राज्य का सबसे बड़ा स्किल डेवलपमेंट सेंटर बनाया जाएगा। इसके लिए प्रदेश सरकार ने प्रयास शुरू कर दिया है।

विज्ञापन


स्थानीय कंपनियों और उद्योगों में प्रदेश के युवाओं को रोजगार मिले, इसके लिए युवाओं को दक्ष बनाने की काफी जरूरत है। यही कारण है कि इस तरह के सेंटर को स्थापित करने की कवायद की जा रही है।

प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री राव नरबीर सिंह ने शनिवार को शहर की के शिव विहार कॉलोनी में आयोजित एक समारोह में स्किल डेवलपमेंट सेंटर की स्थापना की घोषणा की।
विज्ञापन


इस दौरान मंत्री ने लोगों की समस्याएं भी सुनीं और अधिकारियों को  समाधान करने का आदेश दिया। स्थानीय लोगों ने सड़क निर्माण और गलियों को पक्का करवाने की मांग राव नरबीर सिंह से की।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा बीपीएल राशन कार्ड बनवाने में आ रही परेशानी से भी अवगत कराया। मंत्री ने कहा कि सरकार आईटी को बढ़ावा दे रही है।

गुड़गांव में राज्य का सबसे बड़ा स्किल डेवलेपमेंट सेंटर खुलने से दक्षिण हरियाणा के युवाओं को सबसे अधिक लाभ होगा।
सेंटर से प्रशिक्षण लेने वाले युवाओं को रोजगार के लिए कहीं भटकना नहीं पड़ेगा।

यहां उन्हें इंडस्ट्री की मांग के मुताबिक प्रतिभावान बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि गुड़गांव में आधुनिक आईटीआई के निर्माण पर भी सरकार विचार कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed