खाने के सामान में सोने की फ्रेंच फ्राइज!
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आईजीआई एयरपोर्ट पर कस्टम अधिकारियों से खुद के बचाव के लिए सोने के तस्करों ने सोना लाने के लिए नये पैतरे का इस्तेमाल किया, लेकिन ये लोग बाहर से ला रहे सोने को एयरपोर्ट से ले जाने में नाकाम रहे।
कस्टम अधिकारियों के मुताबिक 3 तस्करों से 8 किलो सोना बरामद किया गया है जिसकी कीमत 1.93 करोड़ है। ये सोना फ्रेंच फ्राइज के सांचे में ढला हुआ था, जिसे एक इलैक्ट्रिक कैटल में छुपाया गया था।
इस धरपकड़ के दौरान जब्त किया गया सोना बैगेज स्टीकर्स, माइक्रोवेव ओवन कम्पोनेन्ट, स्टेपल पिन के रुप में भी मिला है। ये लोग अलग-अलग फ्लाइट्स से बेहराइन और दुबई से आ रहे थे।
तस्करों से मिली छुपी हुई सोने की फ्रेंच फ्राइस
ग्रीन चैनल पार करते ही इन तस्करों को रोक लिया गया। कुछ सोने के बिस्किट्स पकड़ने के बाद तलाशी हुई तो इनके पास से फ्रेंच फ्राइज के रुप में छुपा हुआ सोना मिला जिसे जब्त कर लिया गया। ये फ्रेंच फ्राइस एक इलेक्ट्रिक कैटल के अंदर छुपाई गयी थी।
पहले सीआईएसएफ की टीम ने बेहराइन से आने वाले शख्स को पकड़ा। इस शख्स पर संदेह होने पर उसकी तलाशी के लिए उसे रोक लिया गया। अधिकारी के मुताबिक इन लोगों ने 2.5 किलो सोने के 12 बिस्किट एक पाउच के भीतर छुपाए हुए थे।
सोने की ये फ्राइज केटल की निचली सतह पर छुपाई गयी थी। कस्टम के एक अन्य अधिकारी के मुताबिक दूसरा साथी चाकू के हैंडल में भी सोना छुपाकर ले जा रहा था। जिसे अधिकारियों ने जांच में पकड़ लिया।