{"_id":"5f1bab978ebc3e63ad47e408","slug":"crpf-sub-inspector-shoots-inspector-then-commits-suicide-at-lodhi-estate-bungalow-no-61","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीआरपीएफ के सब इंस्पेक्टर ने इंस्पेक्टर को गोली मारी, फिर कर ली आत्महत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीआरपीएफ के सब इंस्पेक्टर ने इंस्पेक्टर को गोली मारी, फिर कर ली आत्महत्या
Sat, 25 Jul 2020 09:18 AM IST
पूजा त्रिपाठी
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Sat, 25 Jul 2020 09:18 AM IST
विज्ञापन
आत्महत्या(फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजधानी दिल्ली के लोदी स्टेट के बंगला नंबर 61 में एक केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के सब इंस्पेक्टर ने सीआरपीएफ के ही इंस्पेक्टर को गोली मार दी। उसके बाद खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। यह घटना शुक्रवार रात करीब साढ़े 10 बजे की है। जानकारी के अनुसार 61 लोदी स्टेट बंगला केंद्रीय गृह मंत्रालय को आवंटित है।
विज्ञापन
अधिकारियों ने बताया कि उपनिरीक्षक करनैल सिंह (55) और उसके वरिष्ठ निरीक्षक दशरथ सिंह (56) के बीच किसी बात पर बहस हो गई थी, जिसके बाद करनैल ने अपने सर्विस हथियार से दशरथ की कथित रूप से हत्या कर दी और बाद में आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन
सब इंस्पेक्टर ने इंस्पेक्टर को गोली उस वक्त मारी जब इंस्पेक्टर अपने कमरे में खाना खा रहे थे। उसके बाद सब इंस्पेक्टर ने बंगले के एंट्रेंस गेट के पास बने गार्ड रूम के पास खुद को गोली मार ली
विज्ञापन
सब इंस्पेक्टर जम्मू कश्मीर का रहने वाला है और इंस्पेक्टर हरियाणा का रहने वाला है। दोनों 61 नंबर लोदी स्टेट बंगले में ही रहते थे। अर्द्धसैन्य बल और स्थानीय पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी घटना के तुरंत बाद मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने बताया कि इस घटना के पीछे के कारण का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी गई है।