गणतंत्र दिवस परेड में CRPF की चोरी हुई गाड़ी से हो सकता है आतंकी हमला
- सूमो गाड़ी जम्मू कश्मीर नंबर की थी
सीआरपीएफ की सूमो गाड़ी चोरी होने से सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप
- सूमो गाड़ी जम्मू कश्मीर नंबर की थी
- गणतंत्र दिवस को देखते हुए अलर्ट जारी किया गया
- गाड़ी पर पुलिस का स्टीकर आदि लगा हुआ था
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आरके पुरम इलाके से सेंट्रल पुलिस रिजर्व पुलिस फोर्स(सीआरपीएफ) की सूमो विक्टा गाड़ी चोरी होने से सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप मचा हुआ है। सूमो सीआरपीएफ की जम्मू कश्मीर नंबर की थी।
सरकारी गाड़ी चोरी होने से गणतंत्र दिवस को देखते हुए सुरक्षा एजेंसियां ने अलर्ट जारी है। गणतंत्र दिवस के मौके पर आतंकी वारदात के लिए सरकारी गाड़ी का इस्तेमाल कर सकते हैं। सीआरपीएफ अधिकारियों ने विशेष कदम उठाने को कहा है।
दक्षिण-पश्चिमी जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार आरके पुरम इलाके में सीआरपीएफ का कैंप है। यहां पर सीआरपीएफ की सभी सरकारी गाड़ी कैंप के बाहर खड़ी होती हैं। 29 व 30 दिसंबर की रात कैंप के बाहर खड़ी सीआरपीएफ की सूमो विक्टा चोरी हो गई।
सूमो जम्मू कश्मीर जेके 02ए डब्ल्यू5441 नंबर की थी। बताया जा रहा है कि गाड़ी पर कई स्टीकर लगे हुए थे। सीआरपीएफ अधिकारियों ने इसकी शिकायत आरके पुरम थाने में की।
आरके पुरम थाना पुलिस ने चोरी का मामला दर्जकर गाड़ी की तलाश शुरू कर दी है। गाड़ी को तलाश करने के लिए जिले की आधा दर्जन टीमों के साथ दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा व स्पेशल सेल को भी लगाया गया है।
दक्षिण-पश्चिमी जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार घटना स्थल की सीसीटीवी फुटेज को खंगाला गया है। सीसीटीवी फुटेज में दिखाई दे रहा है कि तीन आरोपी कार को चुरा रहे हैं।
इसके बाद सुरक्षा एजेंसियों ने अलर्ट जारी किया है। ये आशंका व्यक्त की जा रही है कि फिदायनी हमले के लिए आतंकी कार का इस्तेमाल कर सकते हैं। सुरक्षा एजेंसियों के अलावा सीआरपीएफ ने भी खासक र जम्मू कश्मीर व उत्तर भारत में स्थित यूनिटों को अलर्ट कर दिया है और विशेष एहतियात बरतने को कहा गया है।