{"_id":"58af15c94f1c1b635fb2345e","slug":"crpf-commandant-at-aiims-animate-life-saving-equipment","type":"story","status":"publish","title_hn":"एम्स में जीवन रक्षक उपकरण पर सीआरपीएफ कमांडेंट चेतन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एम्स में जीवन रक्षक उपकरण पर सीआरपीएफ कमांडेंट चेतन
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Thu, 23 Feb 2017 10:33 PM IST
विज्ञापन
सीआरपीएफ कमांडेंट चेतन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) के ट्रामा सेंटर में भर्ती केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल के कमांडेंट चेतन चिताह की हालत नाजुक है। उन्हें जीवन रक्षक उपकरण के सहारे रखा गया है।
विज्ञापन
बीते सप्ताह उन्हें एम्स ट्रामा सेंटर के आईसीयू में भर्ती कराया गया था। जम्मू-कश्मीर में मुठभेड़ में वे गंभीर रूप से घायल हो गए थे, जिसके बाद उन्हें श्रीनगर के बेस अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इसके बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए एम्स ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया था।
विज्ञापन
एम्स ट्रामा सेंटर के एडिश्नल मेडिकल सुप्रीटेंडेंट सह एम्स के प्रवक्ता डॉ.अमित गुप्ता ने बताया कि चेतन कुमार चिताह की हालत गंभीर है। उन्हें बुखार है और रक्त में भी संक्रमण हो गया है। उन्हें जीवन रक्षक उपकरण के सहारे रखा गया है। विशेषज्ञ चिकित्सकों की एक टीम उनके स्वास्थ्य पर नजर बनाए हुए हैं। पिछले दिनों घायल कमांडेंट का हालचाल जानने केन्द्रीय गृह राज्य मंत्री किरण रिजिजु एम्स ट्रामा सेंटर पहुंचे थे।
विज्ञापन