फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   crpf asi died due to corona virus seventh case in capf 

सीआरपीएफ एएसआई की कोरोना से मौत, केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल में सातवां मामला 

Thu, 21 May 2020 07:10 PM IST
Mohit Mudgal पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली Published by: Mohit Mudgal Updated Thu, 21 May 2020 07:10 PM IST
विज्ञापन
crpf asi died due to corona virus seventh case in capf 
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : डेमो
दिल्ली में तैनात सीआरपीएफ के एक 50 वर्षीय एएसआई की कोरोना वायरस से मौत हो गई है। अधिकारियों ने गुरुवार को यह जानकारी दी।
विज्ञापन


सीआरपीएफ में कोरोना वायरस से यह दूसरी मौत है। जबकि पांच केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल  (सीआरपीएफ, बीएसएफ, सीआईएसएफ, आईटीबीपी और एसएसबी) में कोरोना वायरस से मौत का यह सातवां मामला है। 

अधिकारियों ने बताया कि एएसआई पंचदेव राम ने दिल्ली के लेडी हार्डिंग मेडिकल कॉलेज में बुधवार को अंतिम सांस ली। एएसआई 84वीं बटालियन जम्मू में तैनात थे। पंचदेव राम मुलरूप से बिहार के रहने वाले थे और वह कोरोना से पहले लिवर कैंसर से ग्रसित थे।
विज्ञापन


इससे पहले 31वीं बटालियन के 55 वर्षीय एसआई की कोरोना वायरस से मौत हुई थी। गुरुवार को सीआईएसएफ में नौ नए मामले सामने आए हैं। इसी के साथ कुल संक्रमितों की संख्या 121 हो गई है। केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल में कोरोना वायरस से अब तक सात मौतें हुई हैं। जिसमें सबसे अधिक तीन मौत सीआईएसएफ और दो-दो मौतें सीआरपीएफ और बीएसएफ में हुई हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed