फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   critical condition of tanzil ahmad' wife Farzana

तंजील अहमद की पत्नी फरजाना की हालत नाजुक, 72 घंटे अहम

Sun, 03 Apr 2016 08:30 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा Updated Sun, 03 Apr 2016 08:30 PM IST
विज्ञापन
critical condition of tanzil ahmad' wife Farzana

सेक्टर-62 स्थित फोर्टिस अस्पताल में भर्ती एनआईए के डीएसपी तंजील अहमद की पत्नी फरजाना (45 वर्ष) की हालत गंभीर बनी हुई है। डॉक्टरों के मुताबिक अगले 72 घंटे उनके लिए काफी नाजुक हैं।

विज्ञापन


हालांकि यह अवधि चार से पांच दिन तक भी खींच सकती है। गोली उनके पेट में आंतों को फाड़ कर निकली गई है। फोर्टिस अस्पताल प्रशासन से मिली जानकारी के मुताबिक फरजाना को रविवार सुबह करीब 6.10 बजे गंभीर हालत में अस्पताल लाया गया।
विज्ञापन


अस्पताल के सर्जरी विभाग के प्रमुख समेत वरिष्ठ सर्जनों की टीम ने फरजाना का ऑपरेशन किया है। डॉक्टरों से मिली जानकारी के मुताबिक उन्हें तीन गोलियां लगी थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

एक गोली फरजाना के पेट को किनारे से फाड़कर निकल गई है

critical condition of tanzil ahmad' wife Farzana

एक गोली फरजाना के पेट को किनारे से फाड़कर निकल गई है। इससे उनकी छोटी और बड़ी आंत फट गई है। जांघ में गोली लगने के सवाल पर डॉक्टरों का कहना है कि उन्हें गोली नहीं मिली है।

डॉक्टरों ने बताया कि उनके शरीर में काफी जख्म हैं। करीब पांच घंटे तक चले ऑपरेशन में दो यूनिट ब्लड चढ़ाया गया है। ऑपरेशन के बाद उन्हें आईसीयू में शिफ्ट कर दिया गया है।

डॉक्टर्स ने बताया कि फरजाना को ब्लड प्रेशर की दवाएं भी दी गई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed