फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Criminal killed in an encounter in baghpat

Greater Noida : ट्रक चालकों की हत्या में शामिल एक लाख का इनामी बदमाश मुठभेड़ में ढेर, मुखबिर ने दी थी खबर

Mon, 30 Jun 2025 12:32 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Mon, 30 Jun 2025 12:32 AM IST
सार

बदमाश को तत्काल उपचार के लिए पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 
 

विज्ञापन
Criminal killed in an encounter in baghpat
मारा गया बदमाश संदीप... - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बागपत में रविवार रात को उत्तर प्रदेश स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) की नोएडा यूनिट और बागपत पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में रविवार रात बागपत के थाना कोतवाली क्षेत्र में हुई मुठभेड़ में एक लाख का इनामी बदमाश गोली लगने से घायल हो गया। उसे तत्काल उपचार के लिए पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 

विज्ञापन


मृतक बदमाश की पहचान संदीप (35) निवासी भैणी महाराजगंज थाना महम जिला रोहतक हरियाणा के रूप में हुई है। आरोपी इस वर्ष कानपुर के पनकी थाना क्षेत्र में ट्रक से चार करोड़ रुपए का सामान निकल प्लेट ( स्टील की धातु) लूट के मामले वांछित चल रहा था। इस सनसनीखेज वारदात के बाद उत्तर प्रदेश पुलिस ने उस पर एक लाख रुपये का इनाम घोषित कर रखा था।
विज्ञापन


एसटीएफ नोएडा यूनिट के अपर पुलिस अधीक्षक राज कुमार मिश्र ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर चेकिन के दौरान आरोपी को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया गया था। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस जांच में खुलासा हुआ है कि संदीप एक शातिर हाईवे लुटेरा था। वह अब तक चार से अधिक ट्रक ड्राइवर्स की हत्या कर करोड़ों रुपये के माल से लदे ट्रक लूट चुका है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वह अकेले उत्तर प्रदेश ही नहीं, बल्कि महाराष्ट्र और हरियाणा में भी ट्रक लूट और ड्राइवरों की हत्या के 16 से अधिक मामलों में वांछित है। उसकी गिरफ्तारी को एसटीएफ की बड़ी सफलता के रूप में देखा जा रहा है। संदीप गिरोह के साथ मिलकर पहले ट्रक ड्राइवरों से संपर्क करता था। फिर सुनसान जगह पर उन्हें रोककर हत्या करता और ट्रक लेकर फरार हो जाता था। 

बाद में ट्रक में लदा कीमती माल ब्लैक मार्केट में बेच दिया जाता। संदीप का आपराधिक इतिहास बेहद खौफनाक और खतरनाक रहा है। उसके खिलाफ हरियाणा के रोहतक, हिसार, गुरुग्राम, हंसी, महम, भौंडसी और उत्तर प्रदेश के कानपुर समेत कई जिलों में संगीन धाराओं में केस दर्ज हैं। इनमें हत्या, लूट, अपहरण, आर्म्स एक्ट, रेलवे एक्ट और जेल कानून तक के प्रावधान शामिल हैं। 


आरोपी 2012 से आपराधिक वारदात को अंजाम दे रहा था।  आरोपी की गिरफ्तारी हाईवे अपराधों की रोकथाम में मील का पत्थर साबित होगी। पुलिस अब उसके गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश में लगी है। जल्द ही पूरे नेटवर्क को ध्वस्त करने की योजना पर काम कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed