{"_id":"5989c6c74f1c1b5e788b469c","slug":"youth-trying-to-molested-and-attacked-with-knife-to-brothers-wife","type":"story","status":"publish","title_hn":" हैवानियत का विरोध करने पर देवर ने महिला पर चाकू से किया हमला ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हैवानियत का विरोध करने पर देवर ने महिला पर चाकू से किया हमला
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Wed, 09 Aug 2017 09:15 AM IST
विज्ञापन
demo pic
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नई दिल्ली के भारत नगर में रिश्ते को तार तार करने वाला एक मामला सामने आया है। हैवानियत का विरोध करने पर देवर ने महिला पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया और उसे दूसरी मंजिल से नीचे फेंकने की कोशिश की। इस मकान में रहने वाले दो युवकों ने महिला की जान बचायी और घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने महिला को अस्पताल में भर्ती कराया और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार 28 वर्षीय महिला अपने पति के साथ भारत नगर इलाके में रहती है। उसका 24 वर्षीय देवर पड़ोस में रहता है। महिला का आरोप है कि पति के घर पर नहीं रहने के दौरान उसका देवर संबंध बनाने की कोशिश करता था। इस बात की जानकारी उसने अपने पति को दे दी। पति ने देवर को गांव भेज दिया था। इन दिनों उसके पति दिल्ली से बाहर गए हुए हैं।
विज्ञापन
गत रविवार को आरोपी महिला के घर में घुस गया और पति से शिकायत करने को लेकर महिला से कहासुनी करने लगा।
महिला के विरोध करने पर आरोपी ने चाकू से उसके चेहरे और सिर पर आधा दर्जन वार कर दिया। आरोपी ने महिला को जख्मी करने के बाद दूसरी मंजिल स्थित कमरे के खिड़की से नीचे फेंकने की कोशिश की, लेकिन महिला ने बाहर लगे कूलर के स्टैंड को पकड़ लिया व उसी पर झूल गई।
विज्ञापन
शोर शराबा सुनकर इस मकान की पहली मंजिल पर रहने वाले युवकों ने महिला की मदद की और उसे पकड़ लिया। उसके बाद युवकों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने जख्मी महिला को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने महिला के बयान पर मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
पूछताछ में आरोपी ने बताया कि महिला के शिकायत करने से भाईयों के बीच मनमुटाव हो गया है। जिसका बदला लेने के लिए वह महिला की हत्या करना चाहता था। पुलिस आरोपी के पास से वारदात में इस्तेमाल चाकू बरामद कर लिया है।