{"_id":"595e5f134f1c1b9a538b4664","slug":"youth-self-burn-by-pouring-petrol-in-faridabad","type":"story","status":"publish","title_hn":"थाने के गेट पर युवक ने पेट्रोल छिड़क खुद को आग लगाई","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
थाने के गेट पर युवक ने पेट्रोल छिड़क खुद को आग लगाई
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Fri, 07 Jul 2017 09:44 AM IST
विज्ञापन
demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
युवती का अपहरण करने के आरोपी युवक ने बृहस्पतिवार को सदर थाने के गेट पर पेट्रोल छिड़क खुद को आग लगा ली। थाने में युवक के आग लगाते ही मौजूद पुलिसकर्मी तुरंत हरकत में आए और कंबल, पानी आदि डाल कर आग बुझाई। हालत नाजुक होने पर बीके सिविल अस्पताल के डॉक्टरों ने रोहित को प्राथमिक उपचार देकर सफदरजंग अस्पताल रेफर कर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
सिटी थाना क्षेत्र में रहने वाली 22 वर्षीय युवती बृहस्पतिवार को सदर थाना स्थित वूमन सेल पहुंची थी। युवती के मुताबिक वह शहर की एक कंपनी में नौकरी करती है। करीब छह माह पहले वह नवलू कालोनी निवासी रोहित यादव के ऑटो पर बैठकर ड्यूटी गई थी। आरोप है कि रोहित ने बातचीत में उसका फोन नंबर ले लिया था। तब से वह युवती को फोन कर कभी शादी करने को कहता तो कभी अश्लील बातें करता।
विज्ञापन
बदनामी की वजह से युवती यह बात किसी को नहीं बता रही थी। सोमवार को रोहित गुडईयर चौक पर ऑटो लेकर आया, उसके साथ एक दोस्त और था। युवती का आरोप है कि रोहित उसे ऑटो में बैठा कर जबरन बदरपुर बॉर्डर ले गया। यहां ऑटो दोस्त के हवाले कर मेट्रो से उसे नई दिल्ली स्टेशन ले गया। वहां से दोनों दिल्ली चले गए। युवती के मुताबिक किसी तरह रोहित से पीछा छुड़ाकर बुधवार को घर लौटी। माता पिता के साथ सदर वुमन सेल आई।
विज्ञापन
पीड़िता की शिकायत सुनने के बाद पुलिस ने रोहित को फोन कर बताया कि उसके खिलाफ अपहरण और छेडख़ानी की रिपोर्ट दर्ज की जा रही है वह थाने आकर अपना पक्ष रख सकता है। पुलिस के मुताबिक रोहित बृहस्पतिवार सुबह करीब साढ़े ग्यारह बजे स्कृटी लेकर आया। सदर थाने के गेट पर स्कूटी खड़ी कर उसमें से पेट्रोल निकाला और खुद पर छिड़क कर आग लगा ली।
घायल रोहित ने बताया कि पुलिस उसके माता पिता को बंद करने की धमकी दे रही थी, यह उसे अच्छा नहीं लगा इसलिए उसने खुद को आग लगाई। डीसीपी बल्लभगढ़ विष्णु दयाल ने बताया कि रोहित के खिलाफ अपहरण और छेडख़ानी का केस दर्ज किया गया है फिलहाल उसका इलाज कराया जा रहा है।