रेलवे ट्रैक पर 11 साल की बच्ची के साथ घायल मिला युवक, लोगों को बताई कथित प्रेम-प्रसंग की बात
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नई दिल्ली के नरेला इलाके में 26 साल का युवक व 11 साल की लड़की रेलवे ट्रैक पर घायल मिले। उन्हें पुलिस ने अस्पताल में भर्ती करा दिया है। युवक के दोनों पैर कट गए हैं। घायलों ने घटनास्थल पर मौजूद लोगों को बताया है कि वह प्रेमी हैं। जबकि, रेलवे पुलिस के अनुसार दोनों ने बयान में प्रेम प्रसंग की कोई बात नहीं बताई। फिलहाल घायलों की काउंसलिंग कराई जा रही है।
युवक संजय (26) को राजा हरीशचंद्र अस्पताल में प्राथमिक इलाज के बाद उसे लोक नायक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
सोमवार शाम नरेला स्टेशन के पास हादसा होते ही मौके पर लोगों की भीड़ लग गई।
दोनों ने मौके पर लोगों को बताया कि वह प्रेमी हैं । परिवार वालों के विरोध की वजह से ट्रेन के सामने खुदकुशी करने आए थे।
लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। दूसरी ओर मामले की छानबीन के बाद पुलिस इसे महज हादसा बता रही है। रेलवे पुलिस उपायुक्त परवेज अहमद का कहना है कि जांच में ट्रेन के सामने कूदने की बात सामने नहीं आई है।
ट्रैक पार करने के दौरान हुआ हादसा
ट्रैक पार करने के दौरान हादसा हुआ है। पुलिस को दिए बयान में संजय ने बताया कि वे रेलवे लाइन पार कर रहे थे और अचानक ट्रेन आ गई।
उसने बच्ची को बचाने के लिए धक्का दे दिया, जिससे वह बच गई लेकिन वह ट्रेन की चपेट में आ गया। पुलिस के अनुसार, संजय नरेला के स्वतंत्र नगर में रहता है। इसी मकान के दूसरे कमरे में 11 वर्षीय लड़की परिजनों के साथ किराए पर रहती है।
पुलिस के अनुसार संजय व बच्ची ने किसी भी प्रकार के प्रेम प्रसंग से इंकार किया है। वे घटना के समय बाजार से आ रहे थे। बच्ची की काउंसलिंग करवाई गई है। परिवार वालों से पूछताछ कर मामले की जांच की जा रही है।