फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   youngman killed his maternal aunty in illicit relationship in delhi

मामी से बेमेल मोहब्बत का अंजाम दर्दनाक, बहनों के सामने चाकू से गोदा

Tue, 16 May 2017 09:10 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 16 May 2017 09:10 AM IST
विज्ञापन
 youngman killed his maternal aunty in illicit relationship in delhi
Demo pic - फोटो : सोशल मीड‌िया

नई दिल्ली के ओखला इलाके के तेहखंड गांव में शनिवार दोपहर एक सिरफिरे भांजे ने अपनी मामी की उसकी बेटियों के सामने चाकू घोंपकर हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी ने चाकू मारकर आत्महत्या का प्रयास किया। पुलिस ने आरोपी भांजे को एम्स ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया है। 

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक इटावा निवासी सीता (32) अपने पति बांकेलाल और दो बेटियों के साथ मकान नंबर-198, तेहखंड गांव में किराये के मकान में दूसरी मंजिल पर रहती थी। तीसरी मंजिल पर बांकेलाल का भांजा अनिल रहता था। सीता, बांकेलाल और अनिल ओखला स्थित अलग-अलग फैक्ट्री में नौकरी करते थे। 
विज्ञापन


शनिवार दोपहर करीब एक बजे सीता अपने घर पर खाना खाने आई थी। घर में उसकी 13 और 11 साल की दो बेटियां मौजूद थीं। उसी दौरान अनिल भी वहां पहुंच गया। दोनों के बीच बहस हुई। आरोपी ने रसोई में रखा बड़ा चाकू उठाकर सीता के पेट में कई वार कर दिए। बच्चियों ने चिल्लाना शुरू किया तो आरोपी ने खुद के हाथ में भी चाकू मार लिया।  
विज्ञापन
विज्ञापन

    
वारदात के बाद आरोपी ने भागने का प्रयास किया। भागते समय उसने पीसीआर कॉल कर अपने मामा पर ही हत्या का आरोप लगाया। इधर, आरोपी गोविंदपुरी मेट्रो स्टेशन के पास बेहोश हो गया। पुलिस ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया। छानबीन के दौरान पुलिस को पता चला है कि करीब तीन साल पूर्व अनिल इटावा से दिल्ली काम के लिए अपने मामा के पास आया। यहां उसके अपनी मामी से संबंध बन गए। 


बांकेलाल को शक हुआ तो उसने अनिल को घर से निकाल दिया लेकिन कुछ दिनों बाद अनिल ने बांकेलाल के ऊपरी मंजिल पर किराये का कमरा ले लिया। लेकिन अब पति को पता चलने पर सीता भी संबंधों का विरोध करने लगी थी। शनिवार को अनिल और सीता के बीच इसी बात पर झगड़ा हुआ, जिसके बाद अनिल ने मामी की हत्या कर दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed