फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   young man died in hospital after attack

बाइक टकराई तो चाकू से गोदकर मार डाला

Thu, 28 Aug 2014 09:07 AM IST
Updated Thu, 28 Aug 2014 09:07 AM IST
विज्ञापन
young man died in hospital after attack
दिल्ली के दक्षिण-पूर्व जिले के अंबेडकर नगर इलाके में रोडरेज की घटना में चाकू से हमला कर युवक की हत्या कर दी गई। मामला दर्ज कर पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।
विज्ञापन


दक्षिण-पूर्व जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार मदनगीर निवासी रवि उर्फ राजू मंगलवार दोपहर अपने भाई के साथ कहीं जा रहा था। दक्षिणपुरी में उसकी बाइक एक युवक की बाइक से टकरा गई।

विज्ञापन


इस पर दोनों में कहासुनी हो गई। आरोपी युवक ने रवि की जांघ पर चाकू मार दिया। पुलिस ने उसे एम्स केट्रामा सेंटर में भर्ती कराया, जहां उसकी मौत हो गई।

दिनदहाड़े हुई चाकूबाजी की घटना से इलाके में दहशत है। दक्षिण-पूर्व जिला पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपी की पहचान कर ली गई है और उसे जल्द पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रॉपटी डीलर को गोली मारने वाले अरेस्ट

young man died in hospital after attack

दिल्ली के पटेल नगर में कार टच होने पर प्रॉपर्टी डीलर को गोली मारने का मामला पुलिस ने सुलझाने का दावा किया है। पुलिस ने गांव बड़ी, पीएस गन्नौर, सोनीपत निवासी जम्माल (22) को गिरफ्तार किया है।

सीसीटीवी के आधार पर पुलिस बदमाशों को ढूंढते हुए हरियाणा पहुंच गई और आरोपी को दबोच लिया। दो आरोपी गन्नौर में लूटपाट के एक मामले में पकड़े जाने पर हरियाणा की जेल में बंद हैं।

मध्य जिला के अतिरिक्त पुलिस आयुक्त आलोक कुमार ने बताया कि बृहस्पतिवार को वेस्ट पटेल नगर निवासी विपिन राजपूत को तीन बदमाशों ने कार टच होने पर गोली मार दी थी। पेट में गोली लगने के बाद विपिन को बीएल कपूर अस्पताल में भर्ती कराया गया था। पुलिस ने हत्या के प्रयास का मामला किया था।

घटनास्थल के पास लगे सीसीटीवी फुटेज से पुलिस को सुराग मिले थे। पुलिस ने फरीदपुरी और 24-25 ब्लॉक पटेल नगर में घर-घर जाकर जांच की। इस दौरान पुलिस को एक प्रॉपर्टी डीलर ने तीन बदमाशों में से एक लंबे वाले युवक की शिनाख्त करते हुए बताया कि उसने आरोपी को पटेल नगर में एक कमरा दिलवाया था।

पुलिस वहां पहुंची तो आरोपी 22 अगस्त को ही कमरा खाली करके चले गए थे। पुलिस ने मोबाइल नंबर सर्विलांस पर लगाकर सोनीपत से जम्माल को दबोच लिया। पूछताछ में उसने बताया कि शिव कुमार उर्फ टोनी और जतिन खत्तरी के साथ मिलकर उसने वारदात अंजाम दी थी। विपिन को गोली शिव कुमार ने मारी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed