फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Yamaha company's temporary workers made violence, stone throwing on police

यामाहा कंपनी के अस्थायी कर्मियों ने मचाया उपद्रव, किया पथराव

Fri, 10 Jun 2016 11:26 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा Updated Fri, 10 Jun 2016 11:26 PM IST
विज्ञापन
Yamaha company's temporary workers made violence, stone throwing on police
यामाहा में तोड़फोड़ - फोटो : अमर उजाला

वेतन बढ़ोतरी की मांग को लेकर सूरजपुर स्थित यामाहा कंपनी के सैकड़ों अस्थायी कर्मियों ने शुक्रवार सुबह कंपनी के मुख्य द्वार पर जमकर उपद्रव किया। पथराव में लगभग एक दर्जन बसों और कारों के शीशे टूटे। उपद्रव कर रहे कर्मियों को खदेड़ने के लिए पुलिस-पीएसी ने हल्का लाठीचार्ज भी किया। पत्थर लगने से सूरजपुर थाना प्रभारी समेत कुछ सुरक्षाबल और वहां से गुजर रहे कुछ राहगीर भी चोटिल हो गए।

विज्ञापन


लाठीचार्ज में कुछ कर्मियों को भी हल्की चोटें आईं हैं। मौके पर एसपी देहात समेत बड़ी संख्या में पुलिस और पीएसी पहुंची। कंपनी के बाहर सुरक्षाबल तैनात हैं। रजपुर स्थित यामाहा कंपनी में पिछले दिनों कर्मियों की वेतन वृद्धि की गई थी।
विज्ञापन


अस्थायी कर्मियों ने वेतनवृद्धि से असंतुष्टि जाहिर करते हुए बृहस्पतिवार को भी काम रोककर कंपनी के बाहर प्रदर्शन किया था। शुक्रवार सुबह आठ बजे वाली शिफ्ट में स्थायी कर्मी तो कंपनी में काम करने पहुंचे, लेकिन अस्थायी कर्मी कंपनी के मुख्य द्वार पर वेतनवृद्धि की मांग करने लगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

कर्मियों ने कंपनी के बाहर पथराव शुरू कर दिया

Yamaha company's temporary workers made violence, stone throwing on police
यामाहा में तोड़फोड़ - फोटो : अमर उजाला

सुबह की पाली में करीब दो हजार कर्मी कार्यरत हैं। हंगामा बढ़ता देख सुबह करीब 9:30 बजे कंपनी के अधिकारियों ने उनकी मांग जापान स्थित हेड ऑफिस पहुंचाने की बात रखी और कर्मियों को काम पर आने का आग्रह किया। इस पर कुछ अस्थायी कर्मी कंपनी में काम करने के लिए जाने लगे, लेकिन दूसरे धड़े ने उन्हें काम पर जाने से रोका और हंगामा करने लगे।

सुरक्षाबलों ने काम पर जाने वालों को रोकने वाले कर्मियों को लाठियां पटककर खदेड़ा, तो आंदोलन कर रहे कर्मियों ने कंपनी के बाहर पथराव शुरू कर दिया। कर्मियों ने वहां मौजूद बसों के शीशे तोड़े और 60 मीटर रोड पर आ रही निजी गाड़ियों पर भी पथराव किया। मौके पर अफरा-तफरी मच गई, तो सुरक्षाबलों ने लाठीचार्ज कर उपद्रव कर रहे कर्मियों को खदेड़ा।

एक पत्थर सूरजपुर थाना प्रभारी प्रवीण सिंह के सिर में भी लगा। वहीं, कई अन्य सुरक्षाबलों को भी पत्थर लगे। लाठीचार्ज में कई अस्थायी कर्मी भी चोटिल हुए। उपद्रव की सूचना पर सभी थानों की फोर्स के साथ एसपी ग्रामीण भी पहुंच गए। मौके पर सूरजपुर थाना पुलिस समेत पीएससी तैनात है। मामूली रूप से घायलों को इलाज के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।

कुछ अस्थायी कर्मचारी अन्य को भड़का रहे

Yamaha company's temporary workers made violence, stone throwing on police
यामाहा में तोड़फोड़ - फोटो : अमर उजाला

इंडिया यामाहा मोटर प्राइवेट लिमिटेड की ओर से जारी आधिकारिक बयान में कहा गया है कि सूरजपुर और फरीदाबाद प्लांट्स के स्थायी कर्मचारियों के ट्रेड यूनियन के साथ तीन साल का वेतन करार किया गया है। इसमें अस्थायी कर्मचारियों के लिए भी वेतन में कुछ वृद्धि की घोषणा की है। जो राज्य सरकार द्वारा अधिसूचित न्यूनतम वेतन के अनुसार अनिवार्य वृद्धि से अधिक है।

सूरजपुर प्लांट के कुछ अस्थायी कर्मचारी अधिक वेतन वृद्धि के लिए विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। मौजूदा यूनियन के प्रतिद्वंद्वी समूह से जुड़े कुछ अस्थायी कर्मी अन्य कर्मियों को भड़का रहे हैं। करीब 30 फीसदी अस्थायी कर्मियों ने सुबह की शिफ्ट में काम किया और शाम की शिफ्ट में 70 फीसदी अस्थायी कर्मियों ने ड्यूटी रिपोर्ट की। 
कंपनी के बाहर उपद्रव कर रहे कर्मियों को सुरक्षाबलों ने हल्का बल प्रयोग कर काबू कर लिया। उपद्रव करने वाले कर्मियों की पहचान की जा रही है। कंपनी की ओर से इनके खिलाफ मामला दर्ज कराया जा रहा है। इन कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
- अभिषेक यादव, एसपी ग्रामीण

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed