फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   women raped and girl molested at gurugram

दुष्कर्म व छेड़छाड़ से शर्मसार हुई साइबर सिटी, एक आरोपी गिरफ्तार एक की तलाश जारी

Wed, 27 Jun 2018 06:27 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला, गुरुग्राम
न्यूज डेस्क,अमर उजाला, गुरुग्राम Updated Wed, 27 Jun 2018 06:27 PM IST
विज्ञापन
women raped and girl molested at gurugram
car gang rape

साइबर सिटी में दुष्कर्म व छेड़छाड़ के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। सेक्टर-9ए थाना पुलिस ने मंगलवार को एक महिला से दुष्कर्म व छात्रा से छेड़छाड़ करने के दो मामले दर्ज किए। छात्रा मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है, जबकि दुष्कर्म का आरोपी फरार है।  

विज्ञापन


लक्ष्मण विहार निवासी एक व्यक्ति ने शिकायत में कहा कि उसकी 12 वर्षीय बेटी पास के स्कूल में 7वीं कक्षा की छात्रा है। उनके घर के पास बहराइच उत्तर प्रदेश निवासी विजय जूस की रेहड़ी लगाता है। आरोप है कि पिछले करीब तीन महीने से विजय बेटी से छेड़छाड़ कर रहा था। इस बारे में पीड़िता ने परिजनों को बताया। सेक्टर-9ए थाना पुलिस को शिकायत दी गई। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन


दूसरे मामले में इटावा उत्तर प्रदेश निवासी एक महिला ने शिकायत में कहा कि वह सेक्टर-4 के पास रेहड़ी लगाती है। करीब एक साल पहले उसकी दोस्ती मथुरा निवासी गुड्डू से हुई। गुड्डू यहां ऑटो चलाता था। आरोप है कि शादी का झांसा देकर उससे शारीरिक संबंध बनाए। शादी के लिए दबाव बनाया तो आरोपी ने पहले से शादीशुदा होने की बात कही और उसे छोड़कर मथुरा चला गया। पुलिस ने दुष्कर्म का मामला दर्ज कर लिया। पुलिस प्रवक्ता सुभाष बोकन का कहना है कि दुष्कर्म के आरोपी की तलाश जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed