फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   women catch mobile snatcher in noida

महिला ने लोगों की सहायता से पकड़ा मोबाइल लुटेरा

Tue, 02 May 2017 09:50 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा Updated Tue, 02 May 2017 09:50 AM IST
विज्ञापन
women catch mobile snatcher in noida

सेक्टर-16 में सोमवार दोपहर 1 बजे महिला ने मोबाइल लूट कर भाग रहे युवक को लोगों की सहायता से धर दबोचा। जिसके बाद लोगों ने आरोपी युवक को जमकर पीटा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी युवक को हिरासत में लिया। सेक्टर-20 पुलिस ने युवक के पास से महिला का फोन बरामद कर लिया है।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक पीड़िता सिमरन दिल्ली के शास्त्री नगर में रहती है। वह सोमवार दोपहर 1 बजे सेक्टर-16 मेट्रो स्टेशन पर उतरी। उन्हें सेक्टर-3 स्थित एक कंपनी में इंटरव्यू देने जाना था।
विज्ञापन


वह फोन पर बात करती हुई सेक्टर- 3 की तरफ जा रही थी। तभी पीछे से आया एक युवक महिला का फोन लूटकर भागने लगा। महिला के शोर मचाने पर राहगीर युवक के पीछे दौड़े। लोगों की सहायता से महिला ने आरोपी युवक को एचसीएल कंपनी के सामने धर दबोचा।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक सप्ताह पहले भी लूटा था महिला का मोबाइल
महिला ने पुलिस को बताया कि एक सप्ताह पहले राजीव चौक मेट्रो स्टेशन के बाहर भी आरोपी युवक ने उसका मोबाइल लूटा था। उस समय महिला ने आरोपी युवक का पीछा भी किया था लेकिन वह उसे पकड़ नहीं सकी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed