{"_id":"56fdbd2c4f1c1b1854f00105","slug":"woman-s-body-found-floating-in-the-canal-out-of-the-bag","type":"story","status":"publish","title_hn":"नहर में तैरते मिले बैग से निकला महिला का शव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नहर में तैरते मिले बैग से निकला महिला का शव
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Fri, 01 Apr 2016 05:43 AM IST
विज्ञापन
पुलिस
- फोटो : file
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यू अशोक नगर इलाके में बृहस्पतिवार सुबह ट्रैवल करने बैग में महिला का शव मिला। करीब 25 साल की महिला की फिलहाल शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एलबीएस अस्पताल भेज दिया है। साथ ही न्यू अशोक नगर थाना में हत्या का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी गई है। पुलिस महिला की गला घोंटकर हत्या किए जाने की आशंका जता रही है।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक, बृहस्पतिवार सुबह राहगीरों ने धर्मशाला अस्पताल के सामने कोंडली नहर में तैरते हुए बैग को देखकर मामले की सूचना दी। मौके पर बैग को पानी से बाहर निकालकर खोला गया तो करीब 25 साल की महिला का शव बरामद हुआ। पानी में रहने की वजह से शव बुरी तरह सड़ चुका था।
विज्ञापन
महिला के पास से उसकी पहचान का कोई सामान नहीं मिला है। मामले की छानबीन कर रहे पुलिस अधिकारी ने बताया कि ऐसा लग रहा है कि महिला की गला घोंटकर हत्या की गई है। इसके अलावा बैग कहीं और से तैरकर यहां पहुंचा है। दिल्ली से सटी सीमाओं व जिपनेट की मदद से पुलिस महिला की पहचान करने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन