फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   woman illicit relationship with tantrik brutally killed husband

गृहशांति के लिए टोटके करा रही महिला को तांत्रिक से हुआ प्यार, पति को दी ऐसी दर्दनाक मौत

Thu, 25 May 2017 09:49 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 25 May 2017 09:49 AM IST
विज्ञापन
 woman illicit relationship with tantrik brutally killed husband
डेमो पिक

दिल्ली के डिफेंस कॉलोनी इलाके में तांत्रिक से अवैध संबंध हो जाने की वजह से एक महिला ने गमछे से अपने पति की गला घोंटकर हत्या कर दी। हत्या करने से पूर्व आरोपी महिला ने अपने पति के खाने में नींद की गोली मिला दी। पुलिस ने तकनीकी जांच के बाद महिला को गिरफ्तार कर लिया है जबकि आरोपी तांत्रिक की तलाश कर रही है। मरने वाला शख्स एम्स में बतौर माली काम करता था।  

विज्ञापन

     
जिला पुलिस उपायुक्त ईश्वर सिंह ने बताया कि सात अप्रैल को एम्स में माली के तौर पर काम करने वाले नथूनी (54) को उसका बेटे दीपक ने अचेत अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद पता चला कि नथूनी की गला घोंटकर हत्या की गयी है। डिफेंस कालोनी थाना पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।       
विज्ञापन


जांच में पता चला कि नथूनी ने दो शादी कर रखी थी। दोनों पत्नी से एक बेटा और एक बेटी है। वह दूसरी पत्नी अरुणा के साथ रहता था। पुलिस ने परिवार के सभी सदस्यों से पूछताछ की। छानबीन में पता चला कि नथूनी की पत्नी अरुणा से मनमुटाव चल रहा था। पुलिस ने अरुणा से पूछताछ की लेकिन कोई कामयाबी नहीं मिल पायी। जांच के दौरान निरीक्षक सहदेव को जानकारी मिली कि अरुणा एक फोन नंबर का इस्तेमाल कर रही है, जिसका उसने पूछताछ के दौरान जिक्र नहीं किया था।  
विज्ञापन
विज्ञापन

     
पुलिस ने उस नंबर के सीडीआर की जांच की। जिसमें पता चला कि वह उस सिम से सिर्फ संजीव पासवान नाम की व्यक्ति से बात करती है। घटना के दिन से नंबर बंद है। उसके बाद पुलिस ने अरुणा से कड़ाई से पूछताछ की तो उसने अपना अपराध स्वीकार कर लिया। उसने बताया कि उसका अपने पति के साथ संबंध ठीक नहीं चल रहा था। वह एक शादी में बिहार के मुजफ्फरपुर गयी थी। जहां उसकी मुलाकात तांत्रिक संजीव पासवान से हुई थी। उसने पति से मनमुटाव की बात कही थी। तांत्रिक ने उपाय करने की बात कही, लेकिन इसी दौरान दोनों के बीच संबंध बन गये।   

तांत्रिक ने फोन पर हत्या करने का तरीका बताया 

 woman illicit relationship with tantrik brutally killed husband
डेमो पिक

संबंध हो जाने के बाद संजीव ने उससे बात करने के लिए अरुणा को एक फोन और सिम दिया। उसने बताया कि उसके अलावा वह इस नंबर से किसी से बात नहीं करेगी। अरुणा घंटों संजीव से बात करती थी। पूछताछ में अरुणा ने बताया कि संबंध होने के बाद दोनों ने नथूनी को रास्ते से हटाने की साजिश रची। संजीव ने अरुणा को नींद की गोली दी और समय आने पर इसके इस्तेमाल के बारे में बताने की बात कही। 

सात अप्रैल को संजीव ने अरुणा को फोन पर बताया कि वह पति के खाने में नींद की गोली मिला दे। उसके बाद देर रात संजीव ने अरुणा को फोन किया और लीड को कान में लगाने के लिए कहा। उसके बाद संजीव ने नथूनी की हत्या करने का तरीका उसे बताया। उसने गमछे का फंदा तैयार करने के लिए कहा और फिर उसे गले में फंसाकर ऊपर की तरफ खींचने के लिए कहा। जब नथूनी के शरीर में कोई हलचल नहीं होने की बात अरुणा ने संजीव को बतायी तो उसने सिम को तोड़कर फेंक देने के लिए कहा।  

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed