{"_id":"590219694f1c1b393cc0bdae","slug":"woman-gangraped-in-gurugram-7-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"नौकरी का झांसा देकर महिला से गैंगरेप, 7 गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नौकरी का झांसा देकर महिला से गैंगरेप, 7 गिरफ्तार
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम
Updated Fri, 28 Apr 2017 09:12 AM IST
विज्ञापन
gangrape
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
निजी कंपनी में नौकरी दिलाने के नाम पर महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। मानेसर थाना पुलिस ने बृहस्पतिवार को पीड़िता के बयान पर मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
पुलिस ने सभी सात आरोपियों को गिरफ्तार कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस ने आरोपियों को अदालत में पेश किया। जहां पर अदालत ने उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भोंडसी जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
महिला ने आरोप लगाया था कि सभी आरोपियों ने उसके साथ एक निर्माणाधीन बिल्डिंग में सामूहिक दुष्कर्म किया। पुलिस के अनुसार, सभी आरोपी एक कंपनी में काम करते हैं और एक दूसरे के जान पहचान के हैं। महिला वजीराबाद में रहती है। महिला काफी दिनों से नौकरी की तलाश में थी।
विज्ञापन
इस दौरान उसका संपर्क कल्लू नाम के व्यक्ति से हुआ था। मंगलवार को कल्लू ने फोन करके महिला को मानेसर में बुलाया। आरोप है कि कल्लू ने महिला को कंपनी में काम दिलाने की बात कहकर उसे गाड़ी में बैठा लिया। कार में उसके अलावा एक अन्य व्यक्ति भी था। पुलिस को दी गई शिकायत में पीड़िता ने बताया है कि कल्लू उसे कंपनी में न ले जाकर एक निर्माणाधीन बिल्डिंग में ले गया, जहां पहले से पांच लोग मौजूद थे।
आरोपी महिला को बिल्डिंग के एक कमरे में लेकर गया। जहां सभी ने दुष्कर्म किया। अगले दिन बुधवार को किसी तरह महिला उनके चंगुल से निकलकर बाहर आई और पुलिस को शिकायत दी। देर रात महिला पुलिस की मौजूदगी में पीड़िता का मेडिकल कराया गया। इसके बाद पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने उक्त सभी के खिलाफ सामूहिक बृहस्पतिवार को सामूहिक दुष्कर्म का मामला दर्ज कर सात लोगों को गिरफ्तार किया।