{"_id":"48f0e68a5496d65a9047c58e604dc76e","slug":"woman-bathing-created-video-clips-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नहाते हुए महिला की वीडियो क्लिप बनाई","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नहाते हुए महिला की वीडियो क्लिप बनाई
अमर उजाला, मोदीनगर
Updated Tue, 03 Mar 2015 01:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मानकी गांव में चार युवकों ने खुले बाथरूम में नहाते वक्त एक महिला की मोबाइल से वीडियो क्लिप बना ली।
विज्ञापन
जानकारी मिलने पर पति ने विरोध किया तो आरोपी युवकों ने मारपीट कर उसे घायल कर दिया। पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
इंस्पेक्टर दीपक शर्मा के मुताबिक एक महिला दो दिन पहले मकान में बने बाथरूम में नहा रही थी। बाथरूम में छत नहीं होने के कारण पड़ोस में रहने वाले चार युवकों ने महिला की वीडियो क्लिप बना ली।
विज्ञापन
रविवार को युवकों द्वारा अन्य दोस्तों को क्लिप दिखाने के बाद महिला के पति को इसकी जानकारी मिली और उसने युवकों के घर जाकर शिकायत की।
आरोप है कि शिकायत से गुस्साएं युवकों ने महिला के पति को रास्ते में पकड़ लिया और जमकर मारपीट की। पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन