फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   wife kills husband with 6 help of lover and hang his dead body in house

पत्नी ने 6 लोगों संग पति को उतारा मौत के घाट और फंदे से लटकाया शव

Sat, 30 Apr 2016 09:45 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव Updated Sat, 30 Apr 2016 09:45 AM IST
विज्ञापन
wife kills husband with 6 help of lover and hang his dead body in house
पत्नी ने की प‌त‌ि की हत्या - फोटो : अमर उजाला

नूंह के गांव आंकेड़ा में एक महिला ने प्रेमी के साथ मिलकर अपने पति की हत्या कर दी। पुलिस ने मृतक के पिता की शिकायत पर पत्नी व उसके प्रेमी सहित 6 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अभी तक किसी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है।

विज्ञापन


गांव आंकेड़ा निवासी याफिर पुत्र कमरुद्दीन की करीब 10 साल पहले गांव नगीना निवासी शहनाज के साथ शादी हुई थी। शादी के बाद उससे दो बच्चे हुऐ। किसी कारण दोनों की आपस में बनी नहीं और दोनों अलग हो गए।

विज्ञापन


याफिर ने करीब पांच साल पहले बघोला निवासी सुमईया के साथ शादी कर ली। इसके भी दो बच्चे हैं। आरोप है कि सुमईया का चालचलन ठीक नहीं था। वह गांव के ही किफायत नाम के व्याक्ति से प्रेम करने लगी। इस प्रेम प्रसंग में सुमईया का पति याफिर रोड़ा बन रहा था। इसी वजह से उसने बृहस्पतिवार की रात्रि अपने प्रेमी किफायत, मुसताक, ईसा, असमीना पत्नी मुसताक के साथ मिलकर याफिर की हत्या कर दी और शव को घर में ही फंदे पर लटका दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

लकड़ी की सीढ़ी से लटकाया

wife kills husband with 6 help of lover and hang his dead body in house
पूर्व सैनिक ने छत की संतीर से फंदा लगाकर इहलीला समाप्त कर ली। - फोटो : Demo pic

याफिर के पिता कमरुद्दीन ने बताया कि सुमईया का चाल चलन ठीक नहीं है। उसको किफायत आदि के साथ जाने से कई बार उसके बेटे याफिर ने समझाया था लेकिन वह नहीं मानी। उन्हाेंने कहा कि सुमईया ने अपने प्रेमी किफायत और अन्य लोगों के साथ मिलकर हत्या कर उसे दूसरे घर में ऐसे फंदे पर लटका दिया जैसे उसने आत्महत्या की हो।

याफिर के दो जेसीबी मशीन हैं, जिन पर करीब दस मजदूर काम करते हैं। उनके साथ उसका एक भाई और एक भांजा भी रहता है। मजदूर बिनयामीन ने बताया कि बृहस्पतिवार को वे गांव में मिट्टी डालने का काम कर रहे थे। उसके मालिक याफिर का फोन आया कि जब काम पूरा हो जाए तो उसे बता देना दूसरे काम पर जाना है।

बिनयामीन के अनुसार काम पूरा होने पर उसने रात करीब 12:00 बजे याफिर को फोन किया। लेकिन दूसरी ओर फोन नहीं उठा। इसके बाद वे सभी याफिर के घर चले गए जहां उन्होेने उसकी पत्नी सुमईया से याफिर के बारे में जानकारी ली।

सुमईया ने उन्हें बताया कि उसे कोई पता नहीं है। उसके बाद सभी मजदूर दूसरे कमरे में टीवी देखने लगे। इसी दौरान मृतक याफिर का भांजा तौफीक एक अन्य कमरे में गया जहां पर उसने मोबाइल की रोशनी में देखा कि याफिर लकडी की सीड़ी से लटका हुआ है। यह देख उसने शोर मचा दिया और पुलिस को सूचना दी गई।

 घटना की खबर कुछ देर में गांव में फैल गई और याफिर के घर पर भीड़ जुट गई। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। जांच अधिकरी विजय पाल ने बताया कि मृतक याफिर के पिता की शिकायत पर मृतक की पत्नी सुमईया, उसके प्रेमी किफायत उर्फ मुनफेद, मुसताक, ईसा, असमीना पत्नी मुसताक और मुस्ताक के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed