पत्नी और साले ने पीट-पीटकर की हत्या, पत्नी को मनाने ससुराल आया था युवक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मायापुरी इलाके में बृहस्पतिवार रात ससुराल आए एक शख्स को उसकी पत्नी और साले ने पीट-पीट कर हत्या कर दी। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर मृतक की पत्नी और साले को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस के अनुसार, मूलत: मध्य प्रदेश के भिंड का रहने वाला धीरेंद्र भदौरिया (30) यहां सागरपुर इलाके में रहता था। वह पेशे से हलवाई था और शराब पीने का आदी था।
इस आदत से तंग आकर उसकी पत्नी गीता छह माह पहले मायापुरी फेज दो स्थित मायके आ गई थी। बृहस्पतिवार रात धीरेंद्र पत्नी को मनाने ससुराल आया था। कमरे में बैठे उसके साले गोपाल ने धीरेंद्र का पैर नहीं छुआ।
युवक को थी टीबी की बीमारी
इस बात पर धीरेंद्र गुस्से में आ गया। वह गोपाल को पीटने लगा। यह देखकर गीता ने विरोध किया और फिर दोनों भाई बहन मिलकर धीरेंद्र की पिटाई करने लगे।
पिटाई की वजह से धीरेंद्र बेहोश होकर गिर गया। पुलिस उसे अस्पताल ले गई लेकिन वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जांच में पता चला कि धीरेंद्र को टीबी की बीमारी थी। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि फिलहाल हत्या का मामला दर्ज कर गीता और गोपाल को गिरफ्तार कर लिया गया है।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में अगर बीमारी से मौत होने की बात सामने आती है तो इस बाबत गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज किया जा सकता है। शुक्रवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर उसके भाई महेश को सौंप दिया है।