फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   while cooking gas cylinder burnt and 40 huts burnt

खाना बनाते वक्त लगी सिलेंडर में आग, जल गईं 40 झुग्गियां

Wed, 01 Nov 2017 05:02 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम Updated Wed, 01 Nov 2017 05:02 PM IST
विज्ञापन
while cooking gas cylinder burnt and 40 huts burnt
demo pic

मंगलवार देर रात सेक्टर-57 क्षेत्र में सोसाइटी के बीच बनी झुग्गियों में अचानक आग लग गई। यहां एक झुग्गी में खाना बनाने के दौरान सिलेंडर लीक हो गया, जिसके चलते आग लग गई। इसकी सूचना दमकल विभाग को दी गई। जब तक दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाती तब तक यहा करीब 40 झुग्गियां जलकर राख हो गई। दमकल अधिकारियों की सूझबूझ से यहां 60 से अधिक झुग्गियों को बचा लिया गया।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार सेक्टर-57 सोसाइटियों के बीच 100 से अधिक झुग्गियां बनी हुई हैं। इनमें पश्चिम बंगाल, बिहार सहित अन्य राज्यों के लोग रहते हैं। मंगलवार रात को एक झुग्गी में व्यक्ति ने खाना बनाने के लिए छोटा सिलेंडर लगाया हुआ था। खाना चूल्हे पर चढ़ाकर वह बाहर आ गया। इस दौरान सिलेंडर से गैस लीक होने लगी जिसने आग पकड़ ली। टीनशेड व लकडिय़ों से झुग्गी बनी होने व प्लास्टिक का सामान अधिक पड़ा होने के चलते यहां आग तेजी से फैलने लगी।
विज्ञापन


देखते ही देखते झुग्गियों की एक लाइन को आग की लपटों ने घेर लिया। इसकी सूचना आसपास सोसाइटी में रहने वाले लोगों ने दमकल विभाग को दी। दमकल की 4 गाडिय़ों को मौके पर भेज दिया गया जिन्होंने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग बुझाने के दौरान झुग्गियों में रखे छोटे सिलेंडर भी ब्लास्ट होते रहे जिसके चलते आग बुझाने में दकमल कर्मियों को परेशान होना पड़ा। इस घटना में गनीमत यह रही कि कोई भी व्यक्ति इस आग की चपेट में नहीं आया।
विज्ञापन
विज्ञापन


दमकल अधिकारी गुलशन कालरा का कहना है कि आग पर समय रहते काबू पा लिया गया। इस घटना में करीब 40 झुग्गियों की एक लाइन पूरी तरह से जल गई। शेष 60 से अधिक झुग्गियों को बचा लिया गया। आग लगने का कारण स्पष्ट तौर पर सामने नहीं आ रहा है, लेकिन प्रारंभिक जांच के दौरान सामने आया कि यहां छोटे सिलेंडर पर खाना बनाते वक्त सिलेंडर लीक होने से आग लग गई जिससे यह पूरा चपेट में आया है। मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed