जब वापस मांगी दी गई करोड़ों की रकम तो दर्ज करा दिए रेप के दो मामले
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ट्रेडिंग के व्यवसायी को अपने 4.35 करोड़ रुपये मांगना भारी पड़ा गया। उसने दोस्त को दिए एग्रो प्रोडक्ट के 4.35 करोड़ रुपये मांगे तो दोस्त ने उसके खिलाफ दो अलग-अलग जगहों पर दुष्कर्म के मामले दर्ज करा दिए।
दुष्कर्म के मामलों में व्यवसायी गिरफ्तार भी हुआ और जेल भी गया। ग्रेटर कैलाश-एक थाना पुलिस ने दुष्कर्म के झूठे मामले दर्ज कराने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उसके खिलाफ उगाही का मामला भी दर्ज किया गया है।
पुलिस दुष्कर्म के झूठे मामले दर्ज कराने वाली दो युवतियों की तलाश कर रही है। आरोपी की आवाज के सैंपल लिए गए हैं। उसकी उगाही की कई रिकार्डिंग है। आरोपी राकेश के फेसबुक पेज पर कई राजनैतिक हस्तियों के साथ फोटो हैं।
दोनों लखनऊ में एक स्कूल में साथ पढ़े थे
दक्षिण-पूर्व जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार, लखनऊ (उप्र) के रहने वाले इंजीनियर राकेश सिंह का ट्रेडिंग का व्यवसाय है। उनकी कंपनी कृषि से संबंधित प्रोडक्ट बेचती है। राकेश का गोंडा (उप्र) निवासी संजय सिंह दोस्त था।
दोनों लखनऊ में एक स्कूल में साथ पढ़े थे। दिल्ली आकर संजय दोस्त की कंपनी से एग्रो प्रोडक्ट खरीदने लगा। इस तरह उसने करीब 4.35 करोड़ रुपये का सामान खरीद लिया। राकेश सिंह ने सामान के पैसे मांगे तो संजय ने चेक दिए, मगर ये चेक बाउंस हो गए।
राकेश ने पैसे देने का संजय सिंह पर दबाव बनाने लगा। इसके बाद संजय ने अपनी कंपनी में ऊंचे पद पर काम करने वाली युवती के साथ मिलकर राकेश के खिलाफ जुलाई, 2015 में हौजखास थाने में दुष्कर्म का मामला दर्ज करा दिया। इस मामले में राकेश सिंह गिरफ्तार हुआ। इसके बाद संजय ने एक अन्य युवती के साथ मिलकर राकेश के खिलाफ ग्रेटर कैलाश थाने में 19 अक्तूबर, 2015 में दुष्कर्म का मामला दर्ज करा दिया। जब मामला अदालत में गया तो जज को संदेह हुआ और मामले की तफ्तीश करने के आदेश दिए।
जांच में मामले झूठे पाए गए
मामले की जांच के लिए जीके-एक थानाध्यक्ष दिलीप सिंह की देखरेख में इंस्पेक्टर अनिल मलिक की विशेष टीम बनाई। पुलिस ने जांच में राकेश सिंह के खिलाफ दर्ज कराए दोनों की मामलों को झूठा पाया। सारे आरोपियों की आपस में बातचीत होती थी।
इंस्पेक्टर अनिल मलिक की टीम ने संजय सिंह को एम- ब्लाक मार्केट, जीके से रविवार को गिरफ्तार कर लिया। उसे दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया था। मंगलवार को कोर्ट ने उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया। पुलिस जांच में पता लगा कि संजय सिंह ने हौजखास थाने में जिस युवती से दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया था, उस युवती को भी राकेश को साढ़े आठ लाख रुपये देने थे।
पीड़ित राकेश ने दावा किया है कि आरोपियों ने उससे चार करोड़ रुपये मांगे थे। इसकी उसके परिवार ने रिकॉर्डिंग कर ली थी। एक युवती ने कोर्ट में हलफनामा दे दिया है कि उसने संजय सिंह के कहने पर दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया था।