{"_id":"5b46cb3c4f1c1ba5468b5f65","slug":"when-delhi-autowallah-refuse-to-entertain-customer-he-injured-him","type":"story","status":"publish","title_hn":"मौजमस्ती नहीं कराई तो ऑटो चालक को पहले दौड़ा-दौड़ाकर पीटा फिर घोंप दिया चाकू","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मौजमस्ती नहीं कराई तो ऑटो चालक को पहले दौड़ा-दौड़ाकर पीटा फिर घोंप दिया चाकू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Thu, 12 Jul 2018 09:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कल्याणपुरी इलाके में ऑटो से सड़काें पर मौजमस्ती नहीं कराई तो चार युवकों ने चालक को दौड़ा-दौड़ाकर पिटाई की। विरोध करने पर आरोपियों ने उसे चाकू मारकर घायल कर दिया। गंभीर हालत में चालक को एलबीएस अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।
विज्ञापन
पीड़ित की शिकायत पर गुफरान उर्फ नाटा, आमिर खान, कामिल और खालिद के खिलाफ कल्याणपुरी थाने में नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक छोटे लाल (24) परिवार के साथ 21/12, कल्याणपुरी में रहता है और ऑटो चलाता है। मंगलवार रात को वह ऑटो लेकर घर के पास पहुंचा। इस बीच वहां पहले से खड़े चार युवक गुफरान, आमिर, कामिल और खालिद पास पहुंचे।
विज्ञापन
आरोपियों ने छोटे लाल से उसे घुमाने के लिए कहा। मना करने पर आरोपियों ने जबरन उससे ऑटो की चाबी छीन ली। विरोध करने पर आरोपियों ने उस पर बीयर की बोतल से हमला कर दिया। इसपर कहासुनी होने लगी तो युवकों ने ऑटो का शीशा तोड़ दिया।
इसके बाद छोटे लाल को दौड़ा-दौड़ाकर पिटाई करने लगे। शोर सुनकर आसपास के वहां पहुंच गए। पत्नी रजिया भी वहां आ गई। रजिया घायल पति को ले जाने लगी तो गुस्साए कामिल ने छोटे लात को चाकू मार दिया।
चाकू छोटे लाल की कमर में लगी है। इसके बाद आरोपी भाग गए। रजिया छोटे लाल को लेकर अस्पताल पहुंची, जहां उसका इलाज जारी है। कल्याणपुरी थाना पुलिस उससे पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।