हुड्डा की रैली से अपहरण करने वाला बदमाश अरेस्ट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली क्राइम ब्रांच को शनिवार को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। सालों से फरार चल रहे एक इनामी बदमाश को दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने धर दबोचा है।
यह बदमाश कई हत्या, फिरौती और अपहरण के मामले में वांटेड मुजरिम है। इस बदमाश को केवल दिल्ली ही नहीं हरियाणा की भी पुलिस लंबे समय से ढूंढ रही थी।
आखिरकार शनिवार को यह बदमाश क्राइम ब्रांच के हत्थे चढ़ ही गया। इस बदमाश का नाम का नाम अनिल उर्फ पहलवान उर्फ लीला है, जिसकी तलाश काफी समय से दो राज्यों की पुलिस कर रही थी, पर नाकामयाबी ही हाथ लग रही थी।
डीयू के मोतीलाल कॉलेज से है ग्रेजुएट
दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने शनिवार को जिस एक लाख के वांटेड इनामी गैंगस्टर को पकड़ा वह एक पढ़ा लिखा व्यक्ति है। अनिल पहलवान नाम के इस गैंगस्टर ने दिल्ली विश्वविद्यालय के मोतीलाल कॉलेज से ग्रैजुएशन की डिग्री हासिल की है। इसके बाद ही उसने जुर्म की दुनिया में कदम रखा।
केवल हरियाणा पुलिस ने ही अनिल पर एक लाख से अधिक का इनाम घोषित किया हुआ है। अनिल साउथ दिल्ली अपहरण कांड और पीतमपुरा अपहरण कांड में भी वांछित है।
अनिल पहलवान उर्फ लीला वही गैंगस्टर है जिसने कुछ साल पहले हुडा की रैली से एक व्यक्ति का अपहरण किया था। अनिल बहुत ही खूंखार अपराधी है और इसकी गिरफ्तारी दिल्ली पुलिस के लिए एक बड़ी उपलब्धि है।