फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   violence in noida, firing and demolition in noida kanvani village

फिर भड़की हिंसा: कनावनी गांव में ताबड़तोड़ फायरिंग

Wed, 30 Apr 2014 10:26 AM IST
Updated Wed, 30 Apr 2014 10:26 AM IST
विज्ञापन
violence in noida, firing and demolition in noida kanvani village

नोएडा के कनावनी गांव में अभी हिंसा की चिंगारी थमने का नाम नहीं ले रही है। सोमवार सुबह फायरिंग के बाद पुलिस छावनी में बदले गांव में दबंगों ने रात को ही ताबड़तोड़, फायरिंग, मारपीट और आरोपियों के एक स्कूल पर बुलडोजर चलवा दिए।

विज्ञापन


खौफनाक वारदात में दलितों और अन्य गांव वासियों को अपना मुंह न खोलने की धमकी भी दी है। हत्या में आरोपी दलित अपने परिवारों सहित गांव छोड़कर चले गए हैं।

बता दें कि दबंगों और दलितों के बीच 75 मिनट तक चली गोलीबारी के बाद कनावनी गांव छावनी में बदल दिया गया था।

पुलिस के सामने हुआ सब कुछ!

violence in noida, firing and demolition in noida kanvani village

गांव में पुलिस की मौजूदगी के बावजूद सोमवार देर रात 40 से 50 बंदूकधारियों और लठैतों ने सुभाष चंद्र सिद्धार्थ के सिद्धार्थ पब्लिक स्कूल पर हमला कर दिया। इस दौरान करीब 25 राउंड फायरिंग कर खौफ का माहौल बनाया गया।

स्कूल और बगल में ही बनी बिल्डिंग मैटीरियल के ऑफिस व गोडाउन पर भी सो रहे गार्ड और लोगों से मारपीट कर उन्हें भगा दिया गया। स्कूल और बिल्डिंग मैटेरियल के गोडाउन ऑफिस पर जेसीबी चलवा दी।

आसपास रहने वालों ने पुलिस पर मिलीभगत का आरोप लगाया है। इस दौरान दूसरे पक्ष के लोगों ने वारदात से पहले सभी गांववासियों को अपने दरवाजे बंद कर अंदर ही रहने की धमकी दी थी। पुलिस ने मामले में एक जेसीबी सहित तीन लोगों को हिरासत में लेकर मामले की लीपापोती की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

जमीन को लेकर हुआ था विवाद

violence in noida, firing and demolition in noida kanvani village

सोमवार को नोएडा में हुए इस खूनी संघर्ष में 22 वर्षीय युवक की जान चली गई थी जबकि 12 अन्य लोग घायल हो गए थे।

घटना के पीछे मुख्य वजह ग्राम समाज की एक जमीन को बताया जा रहा है। इसे लेकर कोर्ट में भी काफी दिनों तक केस चला। घटना से पहले दोनों पक्ष पंचायत के लिए इकट्ठा हुए थे।

अचानक विवाद बढ़ गया और एक पक्ष के लोगों ने लाठी, डंडे और असलहों से हमला बोल दिया।

विज्ञापन

गांव छोड़कर भागे दलित परिवार

violence in noida, firing and demolition in noida kanvani village

कनावनी गांव में घरों में की गई तोड़फोड़ के बाद कई दलित परिवार गांव छोड़कर भाग गए हैं। दबंगों ने उनके किराएदारों को घर खाली करने की धमकी दी है।

मंगलवार को गांव में पीएसी तैनात रहने से स्थिति नियंत्रण में रही। संघर्ष में जान गवां चुके राहुल के घर के बाहर शोक जताने वालों का तांता लगा रहा। गांव में सोमवार सुबह जिन दलितों के घर पर तोड़फोड़ की गई थी, वहां पीएसी तैनात रही। दिन में सन्नाटा छाया रहा।

दबंगों के डर से 40 से 50 लोग गांव से भाग गए हैं। गांव में रहने वाले रिश्तेदार उनके टूटे घरों और बिखरे सामान को समय-समय पर देखने आ रहे हैं, ताकि चोरी न हो जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed