फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   varun death case: on the death day varun send vulgar image of girlfriends to his friends

मौत के दिन दोपहर में ही 60 दोस्तों को वरुण ने भेजे थे गर्लफ्रेंड के अश्लील फोटो

Sat, 27 Aug 2016 03:14 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Sat, 27 Aug 2016 03:14 PM IST
विज्ञापन
varun death case: on the death day varun send vulgar image of girlfriends to his friends
वरुण आत्महत्या - फोटो : अमर उजाला

थाने पहुंचे वरुण के पिता और अन्य रिश्तेदारों को पुलिस टीम ने गर्लफ्रेंड के अश्लील फोटो दिखाए, जिन्हें वरुण ने दोस्तों को भेजा था। साथ ही उसका व्हाट्स एप स्टेट्स भी दिखाया, जिसमें उसने लिखा था कि 'अगर तुम दूर गई तो मैं मर जाऊंगा।'

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार बुधवार दोपहर ढाई बजे ही वरुण ने अपने क्लास के साथ ही गर्लफ्रेंड की क्लास के स्टूडेंट्स को अश्लील फोटो व्हाट्स एप पर भेज दिए थे। इतना ही नहीं, स्कूल के कई ग्रुप्स में भी गर्लफ्रेंड की अश्लील फोटो शेयर कर दी थी।
विज्ञापन


इसके बाद गर्लफ्रेंड के पिता को भी अश्लील फोटो भेज दीं। उधर, एसओजी टीम ने मामले को सुसाइड बताया, तो वरुण के परिजनों की उनके साथ मामूली नोंकझोंक भी हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन

आखिरी बार की मुंहबोली बहन से की बात

varun death case: on the death day varun send vulgar image of girlfriends to his friends
वरुण आत्महत्या - फोटो : अमर उजाला

पुलिस के अनुसार जब उसने फोटो शेयर किए तो दोस्तों ने उसे समझाने का प्रयास किया, मगर वह नहीं माना। इस दौरान उसकी जिस भी दोस्त से बात हुई, उसने उसे शांत रहने और गर्लफ्रेंड के बारे में न सोचने की सलाह दी। आखिरी बार उसने अपनी मुंहबोली बहन और कॉमन फ्रेंड से गर्लफ्रेंड के संबंध में बात की। उसने भी उसे अश्लील फोटो डालने के बारे में डांटा था। 

दोस्त पिता को बताते तो बच सकती थी जान
पुलिस के अनुसार दोस्तों से पूछताछ में सामने आया है कि घटना की शाम फोन पर बात करते हुए वरुण नशे में लग रहा था, जिसकी पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर हो सकेगी। ऐसे में हो सकता है कि वरुण ने नशे में सुसाइड जैसा कदम उठाया हो।

हालांकि सवाल यह उठता है कि इस दौरान अगर दोस्त अश्लील फोटो शेयर करने और उसके नशे में होने की जानकारी पिता या मां को दे देते तो शायद वे वरुण को घर से जाने ही नहीं देते और उसकी जान बच सकती थी।

उधर, पुलिस सूत्रों का दावा है कि बीते 20 अगस्त को भी वरुण गर्लफ्रेंड से झगड़े के बाद घर से चला गया था। बाद में पुलिस ने उसे नशे की हालत में परिजनों के सुपुर्द किया था। वरुण की मां ने यह बात उसके पिता से भी छिपाई।

पुलिस बता रही आत्महत्या, मगर कौन देगा इन सवालों के जवाब

varun death case: on the death day varun send vulgar image of girlfriends to his friends
वरुण आत्महत्या - फोटो : अमर उजाला
- अगर वरुण को सुसाइड ही करना था तो वह नोएडा स्थित घर से गर्लफ्रेंड की सोसायटी में ही क्यों आया?
- अगर गर्लफ्रेंड के पिता को पता था कि उनकी बेटी की अश्लील फोटो शेयर जा रही हैं, तो उन्होंने पुलिस को सूचना क्यों नहीं दी?
- घटना के ठीक बाद करीब नौ बजे ही गर्लफ्रेंड के पिता ने वरुण के दोस्त को कॉल कर उसका पता पूछा?
- अगर गर्लफ्रेंड के पिता को रात को ही घटना का पता था तो सुबह दोस्तों के कॉल करने पर वह घटना से अंजान क्यों बने रहे?
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed