फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Two youths Murder in South Delhi within four hours

दक्षिण दिल्ली में चार घंटे में दो युवकों की हत्या, मोटर चोरी का आरोप लगाने पर युवक को मार डाला 

Fri, 30 Aug 2019 05:51 AM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: देव कश्यप Updated Fri, 30 Aug 2019 05:51 AM IST
विज्ञापन
Two youths Murder in South Delhi within four hours
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala

कोटला मुबारकपुर इलाके में पानी का मोटर चोरी करने का आरोप लगाने पर एक  युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। वारदात नशा मुक्ति केंद्र पर हुई जहां आरोपी दवा लेने आता था और वहीं सो जाता था। घटना के बाद से आरोपी फरार है। मृतक की शिनाख्त आलीगंज गांव निवासी मनोज (32) के रूप में हुई है। वह सफदरजंग अस्पताल में ड्राइवर था। वहीं तिगड़ी इलाके में कुछ लोगों ने एक युवक की चाकू और गोेली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस को आशंका है कि रंजिश की वजह से हत्या की गई है।  

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार बुधवार करीब सवा आठ बजे कोटला मुबारकपुर स्थित नशा मुक्ति केंद्र में एक युवक को चाकू मारने की जानकारी मिली। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन तब तक पीड़ित के परिजन उसे एम्स अस्पताल लेकर जा चुके थे। अस्पताल पहुंचने पर पुलिस को पता चला कि युवक को मृत घोषित कर दिया गया है। मृतक की शिनाख्त मनोज के रूप में हुई। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन


जांच में पता चला कि मनोज सफदरजंग अस्पताल में बतौर ड्राइवर काम करता था। मनोज के चाचा सोनू के घर से पानी के मीटर की चोरी हो गई थी। सोनू ने नशा मुक्ति केंद्र में रहने वाले शाहिर पर चोरी का शक जताया। मनोज दोपहर में केंद्र पहुंचकर शाहिर से पूछताछ की। इस बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हो गई। उस समय लोगों ने मामला शांत करवा दिया। उसके बाद शाहिर रात में वापस आया और मनोज पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर फरार हो गया। शाहिर निजामुद्दीन इलाके का रहने वाला है और नशे का आदी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरी घटना तिगड़ी इलाके में हुई। बुधवार रात 11 बजे पुलिस को सूचना मिली कि जेजे कैंप में रोहित (22) नाम के युवक की चाकू और गोली मारकर हत्या कर दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने पाया कि रोहित के शरीर में चाकू के आठ जख्म और गोली लगने के दो निशान हैं। पुलिस ने रोहित को पास के अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के समय रोहित अपने घर जा रहा था। जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि रोहित का कुछ दिन पहले इलाके में रहने वाले आकाश, कपिल और अन्य लोगों से झगड़ा हुआ था। इससे पूर्व भी इनके बीच झगड़ा हो चुका था। 

आली विहार में युवक की गोली मारकर हत्या

दक्षिण-पूर्व दिल्ली के आली विहार इलाके में बुधवार देर रात मुखबिरी के शक में बदमाशों ने एक युवक व महिला पर गोली चला दी। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। घायल युवक व महिला को अपोलो अस्पताल ले जाया गया, जहां युवक को मृत घोषित कर दिया गया, जबकि महिला का अस्पताल में इलाज जारी है। मृतक की शिनाख्त अविनाश उर्फ डॉक्टर (25) के रूप में हुई है। बदरपुर थाना पुलिस ने हत्या और हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। 

पुलिस केे मुताबिक मूलरूप से बिहार के पूर्णिया का रहने वाला अविनाश आली गांव के सुभाष कैंप में रहता था। वहीं हमले में घायल शीला भी अविनाश के घर के पास रहती थी। शीला ने पुलिस को बताया कि बुधवार रात 10.30 बजे वह अपने घर के बाहर बैठी थी। इसी दौरान तीन युवक आए और अविनाश से झगड़ा करने लगे। शीला भी बीचबचाव के लिए वहां पहुंच गई। इसी दौरान एक युवक ने पिस्टल निकालकर अविनाश व शीला पर गोली चला दी। एक गोली अविनाश के सीने में लगी, जबकि शीला को कंधे में लगी। शीला ने बताया कुछ दिनों पूर्व एक महिला के यहां पुलिस ने छापामारी की थी। महिला को शक था कि शीला और अविनाश की सूचना पर उसके यहां छापामारी हुई है। शीला ने उसी महिला पर हमला करवाने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed