दहेज ना मिलने पर धमकी देकर घर से निकाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फरीदाबाद के दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों में दहेज की मांग पूरी न होने पर दो
पीड़िताओं की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इन दिनों फरीदाबाद में दहेज के लिए घर से निकाली जाने वाली घटनाएं अधिक संख्या में सामने आ रही हैं।
दहेज को लेकर सख्त कानून और कठोर सजा होने के बावजूद भी इन मामलों का बढ़ना अच्छा संकेत नहीं है।
ऑल्टो नहीं दी तो छत से दिया धक्का
ओल्ड फरीदाबाद की बसेलवा कॉलोनी निवासी सीमा ने 26 जुलाई को थाना ओल्ड
फरीदाबाद में अपने पति व ससुराल वालों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। उसने
पुलिस को बताया कि उसकी शादी अप्रैल 2007 में डबुआ कॉलोनी निवासी कृष्ण लाल
से हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल वाले एक लाख रुपये व
ऑल्टो कार की मांग करने लगे।
मांग पूरी न होने पर पति कृष्ण लाल, सास
लक्ष्मी, ससुर धर्म सिहं, देवर सुदामा व देवरानी शीतल ने उसे शारीरिक व
मानसिक रूप से प्रताड़ित किया। सीमा के मुताबिक उसके पिता ने बड़ी
मुश्किल से एक लाख रुपये का इंतजाम करके ससुराल वालों को दे दिया। इसके बाद
ससुराल वाले कुछ माह तक ठीक रहे लेकिन बाद में फिर मारने-पीटने लगे।
आरोप
है कि इसी वर्ष फरवरी माह में ससुराल वालों ने सीमा को छत से गिराने के लिए
धक्का दे दिया जिससे उसके सिर में गंभीर चोट लग गई। सूचना पर जब सीमा के
पिता ससुराल आए तो उन्हें भी मारा पीटा व सीमा सहित घर से निकाल दिया और
आल्टो कार के साथ ही वापस आने को कहा। इसके बाद सीमा मायके आ गई और पुलिस
को शिकायत दर्ज कराई।
प्लॉट ना मिलने पर बहू को रखा भूखा
बल्लभगढ़ की आदर्श नगर निवासी प्रेमलता ने थाना शहर बल्लभगढ़ में दर्ज शिकायत में बताया कि उसकी शादी नवंबर 2013 में यूपी के हापुड़ निवासी अमरजीत से हुई थी।
आरोप है कि शादी के बाद से पति अमरजीत, सास राजवती, ससुर राजवीर, जेठ मुकेश व विजय, जेठानी ममता दहेज में 100 वर्ग गज का एक प्लॉट व कार की मांग करने लगे।
प्रेमलता का आरोप है कि ससुराल वालों ने मांग पूरी न होने पर उसे कमरे में बंद कर दिया। कई दिनों तक भूखा रखा और जान से मारने की धमकी भी दी।