फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Two manipuri youths badly beaten up in delhi.

दिल्लीः दो मणिपुरी युवकों पर कैंची से हमला

Mon, 15 Sep 2014 06:27 PM IST
Updated Mon, 15 Sep 2014 06:27 PM IST
विज्ञापन
Two manipuri youths badly beaten up in delhi.

नई दिल्ली के मुनिरका इलाके में नस्लभेदी टिप्पणी का विरोध करने पर कुछ लड़कों ने मणिपुर निवासी दो युवकों पर जानलेवा हमला कर दिया।

विज्ञापन


आरोपियों ने ईंट और पत्थरों से हमला करने के साथ ही एक युवक के पेट, कमर और पीठ में कैंची घोंप दी। हमले के बाद दोनों को सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया हैं, जहां एक की हालत नाजुक बनी हुई है। वसंत विहार थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर दो नाबालिग समेत तीन आरोपियों को दबोच लिया है।

पुलिस के मुताबिक मूलरूप से मणिपुर के रहने वाले पीड़ित युवक लेट गोलेन (21) और बॉयलेन (22) मुनिरका इलाके में किराये के फ्लैट में रहते हैं।

कैंची से क‌िया हमला

Two manipuri youths badly beaten up in delhi.

दोनों मण‌िपुरी युवक डीयू साउथ कैंपस से पढ़ाई कर रहे हैं। शनिवार रात करीब 9:00 बजे दोनों मुनिरका के बाबूलाल चौक पर बैठकर बातचीत कर रहे थे। उसी दौरान वहां से गुजर चार नाबालिग युवकों ने दोनों पर कमेंट करने शुरू कर दिए।

मना करने पर चारों नाबालिग दोनों युवकों से बहस करने लगे। आरोप है कि चारों नाबालिगों ने फोन कर कुछ युवकों को बुला लिया। सभी ने मिलकर लेट गो लेन व बॉयलेन पर हमला कर दिया।

बॉयलेन पर कैंची से हमला हुआ। जबकि लेट गो लेन को लातों व घूंसों से मारा गया। हमले की सूचना पुलिस को दी गई। आरोप है कि पुलिस भी मौके पर देर से पहुंची।

घायलों अस्पताल ले जाया गया, जहां लेट गो लेन को छुट्टी दे दी गई। जबकि बॉयलेन का इलाज जारी है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक फिलहाल मणिपुरी युवकों की ओर से मामला दर्ज कर लिया गया है। दूसरे ग्रुप की भी शिकायत पर पुलिस मामला दर्ज कर सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed