फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   two criminal arrested in delhi

दिल्ली पुलिस ने बिछाया ऐसा जाल कि फंस गए 50 हजार के इनामी बदमाश

Fri, 26 Aug 2016 09:33 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 26 Aug 2016 09:33 AM IST
विज्ञापन
two criminal arrested in delhi
गुजरात स्थित भुज के कारोबारी को अगवा कर पलवल में लूटपाट करने और फिरौती मांगने वाले दो इनामी बदमाशों को मुठभेड़ के बाद अपराध शाखा ने दबोच लिया। आरोपियों के पास से दो पिस्टल, दो कारतूस और एक बाइक बरामद हुई है। दोनों की गिरफ्तारी पर दिल्ली पुलिस आयुक्त ने 50 हजार का इनाम घोषित किया था।
विज्ञापन


संयुक्त आयुक्त रविंद्र यादव ने बताया कि 23 अगस्त को सूचना मिली कि गुजरात के कारोबारी को अगवा कर लूटपाट करनेे और पांच लाख रुपये की फिरौती मांगने वाले गैंग के बदमाश गुड़गांव से भाटी माइंस की ओर आने वाले हैं। सूचना के बाद पुलिस टीम ने पिकेट लगाकर छानबीन शुरू की।
विज्ञापन


इस दौरान पुलिस ने बाइक सवार दो युवकों को रोकने का प्रयास किया, तभी एक युवक ने पुलिस टीम पर दो राउंड फायर कर दिए। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी फायरिंग की, हालांकि गोली दोनों ओर किसी को लगी नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद पुलिस ने बाइक सवार दोनों आरोपियों गांव दौलतपुर, मथुरा निवासी तौफीक उर्फ काला (24) और भरतपुर, राजस्थान निवासी सन्नी (23) को गिरफ्तार कर लिया।

क्या था कारोबारी को अगवा करने का मामला
अखबार में कम कीमत पर कार का विज्ञापन देखने के बाद गुजरात के भुज निवासी वालजी भाई ने आरोपियों से संपर्क किया था। आरोपियों ने कार दिखाने की बात कर वालजी को दिल्ली बुला लिया। 21 दिसंबर 2015 को नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से आरोपी पलवल, हरियाणा में कार दिखाने की बात कर पीड़ित को अपने साथ ले गए।

रास्ते में कुछ और साथी इनकी कार में सवार हो गए। शक होने पर पीड़ित ने पलवल जाने से मना किया, तो आरोपियों ने उसे बंधक बनाकर बुरी तरह पीटा। बदमाशों ने पीड़ित से 20 हजार रुपये और मोबाइल लूटने के बाद उसके बेटे से पांच लाख रुपये फिरौती की मांग की।

इसी बीच बदमाशों को पुलिस की रेड की खबर मिली, तो वे वालजी भाई को पलवल में छोड़कर फरार हो गए। बाद में पीड़ित ने दिल्ली क्राइम ब्रांच को मामले की सूचना दी।

मेवात में हो रही इस तरह की वारदात
वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों की मानें, तो मेवात में इस तरह से लूटपाट और फिरौती की शिकायतें आम हो रही हैं। गिरफ्तार बदमाश गुजरात और महाराष्ट्र के अखबारों में सस्ती कीमत पर कारें और स्क्रैप बेचने का विज्ञापन देकर लोगों को अपने जाल में फंसाते थे।


कार व स्क्रैप दिखाने की बात कर आरोपी पीड़ितों को मेवात ले जाकर लूट लेते थे। कई मामलों में पीड़ितों के परिवार से फिरौती भी मांग ली जाती थी। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed