फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   two arrested in the case of loot

लूटपाट के दो आरोपी धरे, कई मामले सुलझे    

Mon, 09 Oct 2017 11:09 PM IST
बयूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली
बयूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 09 Oct 2017 11:09 PM IST
विज्ञापन
two arrested in the case of loot
mobile bane for students

द्वारका नॉर्थ थाना पुलिस ने लूटपाट करने वाले दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बदमाशों की गिरफ्तारी से लूटपाट के तीन और चोरी के दो मामले सुलझाने का दावा किया है। पुलिस ने बदमाशों के पास से 11 मोबाइल फोन और दो बाइक बरामद की है। पकड़े गए बदमाशों की पहचान नजफगढ़ निवासी अजय मिश्रा (37) और बाबू खान (25) के रूप में हुई है।

विज्ञापन


पुलिस अधिकारियों ने बताया कि 15 सितंबर को नजफगढ़ निवासी उमाशंकर के साथ बाइक सवार तीन बदमाशों ने द्वारका इलाके में लूटपाट की थी। बदमाश उमा शंकर से 15 हजार रुपये और एक मोबाइल फोन लूट लिया था। थाना प्रभारी जसमोहिंदर चौधरी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने जांच करते हुए दो बदमाशों को दबोच लिया। उनके पास से पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल बाइक बरामद कर ली। पूछताछ में बदमाशों के कई आपराधिक वारदात में शामिल होने की बात सामने आई।
विज्ञापन


पुलिस ने बदमाशों के घर पर दबिश देकर 11 मोबाइल फोन बरामद कर लिए। पुलिस ने इनके निशानदेही पर दो बाइक बरामद कर ली है, जिसे बदमाशों ने उत्तम नगर और मंदिर मार्ग से चुराई थी। जांच के बाद पुलिस ने बताया कि अजय मिश्रा पर चोरी और लूटपाट के 53 मामले दर्ज हैं। हत्या के मामले में वह दस साल से तिहाड़ जेल में बंद रहा है।  ब्यूरो 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed