{"_id":"58fde9cb4f1c1b9928c0bf9e","slug":"truck-hit-bike-policemen-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक की टक्कर से बाइक सवार पुलिसकर्मी गंभीर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रक की टक्कर से बाइक सवार पुलिसकर्मी गंभीर
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम
Updated Tue, 25 Apr 2017 10:45 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुरुग्राम-फरीदाबाद रोड पर एक तेज गति से आ रहे ट्रक चालक ने मोटरसाइकिल सवार हरियाणा पुलिस में तैनात एएसआई को टक्कर मार दी। हादसे में एएसआई को गंभीर चोंटे लगी हैं। उनका उपचार एक निजी अस्पताल में चल रहा है। शिकायत पर रविवार को डीएलएफ फेज-एक थाना पुलिस ने अज्ञात चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है।
सेक्टर-23 निवासी राजेंद्र सिंह हरियाणा पुलिस में एएसआई के पद पर फरीदाबाद जिले के सराय ख्वाजा थाने में तैनात हैं। डीएलएफ फेज-एक थाना पुलिस में दी गई शिकायत में बताया गया कि शनिवार सुबह करीब 6:30 बजे वह मोटरसाइकिल पर सवार होकर गुरुग्राम से फरीदबाद जा रहा था।
जब बंधवाड़ी टोल प्लाजा के पास पहुंचा तो पीछे से आ रहे ट्रक चालक ने मोटरसाइकिल में जोरदार टक्कर मार दी। जिससे वह मोटरसाइकिल से दूर जाकर गिरा, जिससे उसे गंभीर चोटें लगी। हादसे के बाद चालक ट्रक को छोड़कर मौके से फरार हो गया। हादसे के बाद टोल कर्मचारियों ने उसे फरीदाबाद स्थित बीके अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया।
विज्ञापन
जांच अधिकारी ने प्राथमिक उपचार के बाद पीड़ित को फरीदाबाद से गुरुग्राम के पालम विहार स्थित एक निजी अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया है। पुलिस ने एएसआई राजेंद्र के बयान पर ट्रक चालक के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपी ट्रक चालक की तलाश कर रही है।
दो हादसे में दो लोग हुए घायल
वेस्ट बंगाल निवासी मुख्तार ने थाना सेक्टर-40 पुलिस को दी शिकायत में बताया कि बीती शाम वह दोस्त अभिषेक के साथ स्कूटी से हाईवे से जा रहा था। सेक्टर-31 अंडरपास पर एक पिकअप चालक ने वाहन रोक रखा था।
रात में अभिषेक पिकअप को नहीं देख सका, जिससे हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। लोगों ने उन्हें सेक्टर-9 स्थित अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया। बाद में अभिषेक को एक निजी अस्पताल में रेफर कर दिया गया।