{"_id":"58011dc14f1c1b4a2c28ee05","slug":"trichy-gang-leader-arrested-seven-others-the-bolts-would-make-things-dearer","type":"story","status":"publish","title_hn":"त्रिची गिरोह के सरगना समेत सात धरे, नोट गिराकर उड़ाते थे मंहगा सामान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
त्रिची गिरोह के सरगना समेत सात धरे, नोट गिराकर उड़ाते थे मंहगा सामान
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sat, 15 Oct 2016 12:02 AM IST
विज्ञापन
गिरफ्तार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दक्षिण जिले के स्पेशल स्टाफ ने 10 व 20 के नोट गिराकर कार से महंगा सामान उड़ाने वाले त्रिची गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने गिरोह सरगना समेत सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
आरोपी दिल्ली, गुड़गांव, फरीदाबाद व नोएडा में वारदात को अंजाम देते थे। आरोपियों के कब्जे से दो मोबाइल फोन, एप्पल का आई-पैड, दो बैग, चश्मे और हैडफोन बरामद किए हैं।
विज्ञापन
पुलिस ने इनकी गिरफ्तारी से करीब 50 आपराधिक वारदात को सुलझाने का दावा किया है। दक्षिण जिला डीसीपी ईश्वर सिंह के अनुसार सड़क पर 10 व 20 के नोट गिराकर कार से महंगा सामान व बैग चोरी करने की बढ़ रही वारदात को देखते हुए स्पेशल सेल इंस्पेक्टर हीरालाल व एसआई राजीव बमल की विशेष टीम बनाई गई।
विज्ञापन
इंस्पेक्टर हीरालाल को 13 अक्तूबर को सूचना मिली थी कि त्रिची गिरोह के सदस्य अंसल प्लाजा के पास हैं। पुलिस टीम ने यहां घेराबंदी कर गिरोह के चार सदस्यों को दबोच लिया।
गिरोह सरगना तमिलनाडु निवासी सरवन एन. से पूछताछ के बाद यूसुफ सराय मार्केट में जाल बिछाकर तीन आरोपियों को पकड़ लिया। गिरफ्तार छह अन्य आरोपियों की पहचान पांडिचेरी निवासी करुणा निधि, तमिलनाडु निवासी एस. नागराजन, पुड्डुचेरी निवासी पी लोगू , तमिलनाडु निवासी लाक नात्तन, बी-साब्बी और संतोष के रूप में हुई।
गिरोह सरगना सरवन मात्र 27 वर्ष का है। आरोपी बाजार व रोड साइड में पार्क गाड़ियों को निशाना बनाते थे। ये सड़क पर 10 व 20 के नोट गिरा देते थे और फिर गाड़ी में बैठे व्यक्ति को कहते थे कि सड़क पर नोट गिरे पड़े हैं। गाड़ी में बैठा व्यक्ति जब नोट उठाने गाड़ी से बाहर निकलता था तो आरोपी कार से महंगा सामान व बैग उड़ा लेते थे।