फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   three girls molested in faridabad

औद्योगिक नगरी में बढ़ रहे महिला अपराध

Thu, 16 Feb 2017 12:14 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Thu, 16 Feb 2017 12:14 AM IST
विज्ञापन
three girls molested in faridabad
- फोटो : अमर उजाला

औद्योगिक नगरी में महिलाओं के खिलाफ अपराध थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। सरकारी योजना का लाभ दिलाने का झांसा देकर एक युवक ने महिला के शैक्षिक प्रमाणपत्र हड़प लिए। वापस मांगने पर महिला को शारीरिक संबंध बनाने को मजबूर किया, अब ब्लैकमेल कर रहा है।

विज्ञापन


एक ससुर ने विधवा बहू की इज्जत तार तार करने की कोशिश की। वहीं मायके लौटी युवती के साथ पड़ोसी ने सरेबाजार छेड़खानी कर दी।  पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। 
विज्ञापन

 
सरकारी योजना का लाभ दिलाने के नाम पर किया दुष्कर्म:  
बेटी को लाडली योजना का लाभ दिलाने का झांसा देकर एक महिला से उसके परिचित ने शैक्षिक प्रमाणपत्र ले लिए। जरूरत पड़ने पर महिला ने प्रमाणपत्र मांगे तो आरोपी ने शारीरिक संबंध बनाने की शर्त रख महिला के साथ दुष्कर्म किया और प्रमाणपत्र भी नहीं वापस किए। महिला ने दबाव डाला तो बेटी और पति को जान से मारने की धमकी दे डाली।
विज्ञापन
विज्ञापन


शहर के एक थाना क्षेत्र में रहने वाली पीड़िता के  मुताबिक वह प्राइवेट जॉब करती थी। उसके साथ अमित वर्मा निवासी सेक्टर 23 भी काम करता था। अमित ने बताया कि सरकार बेटियों के लिए लाडली योजना चला रही है। महिला ने बेटी का खाता लाडली योजना के तहत खुलवाने को कहा।

अमित ने महिला और उसकी बेटी के शैक्षिक प्रमाणपत्र ले लिए लेकिन उसकी बेटी का खाता नहीं खुलवाया। इस दौरान बेटी को अगली कक्षा मेें एडमिशन दिलाने के लिए महिला को प्रमाणपत्रों की जरूरत पड़ी। अमित ने प्रमाणपत्र वापस करने के नाम पर महिला को शारीरिक संबंध बनाने को मजबूर किया।

पीड़िता के मुताबिक अमित ने उससे 8 नवंबर 2016 को दुष्कर्म किया इसके बाद उसे ब्लैकमेल करने लगा। महिला ने उससे दूरी बनानी चाही तो आरोपी ने बेटी और पति को जान से मारने की धमकी दे डाली।

आरोप है कि अमित अब पिछले दो दिन से उसके घर पर पत्थर फेंक कर परेशान कर रहा है। महिला थाने की एएसआई मुकेश ने बताया कि आरोपी अमित को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। 
 
ससुर ने की रेप की कोशिश 
शहर के एक थानाक्षेत्र में रहने वाली 33 वर्षीय विधवा को उसके ससुर ने ही हवस का शिकार बनाने की कोशिश की। पीड़िता के मुताबिक उसके पति की कुछ अरसे पहले मौत हो गई। वह अपने दो बच्चों के साथ गुजर बसर कर रही है। 3 जनवरी 2017 को उसके ससुर और देवर ने घर का दरवाजा खटखटाया।

उसने दरवाजा खोला तो ससुर ने कहा कि कुछ जरूरी बातें करनी हैं। इस पर उसने दोनों को अंदर बुलाया। ससुर कमरे में आ गया लेकिन देवर घर के बाहर की खड़ा रहा। आरोप है कि कमरे में घुसते ही ससुर ने उसका दुपट्टा खींच कर फेंक दिया और उसे धक्का देकर बेड पर गिरा दिया।

पीड़िता ने शोर मचाया तो ससुर और बाहर खड़ा देवर दोनों भाग खड़े हुए। पीड़िता ने तुरंत ही 100 नंबर पर कॉल कर घटना की जानकारी दी। थोड़ी देर बाद पास की चौकी से पुलिस वालों ने फोन कर घटना की जानकारी ली लेकिन स्टाफ नहीं होने की बात कर आने से इनकार कर दिया। आरोप है कि ससुराल वाले पीड़िता को लगातार फोन कर धमकियां दे रहे हैं। महिला थाने की सब इंस्पेक्टर वीनू ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
 
मनचले ने सरेबाजार हाथ पकड़ा 
खरीदारी करने के लिए घर से निकली महिला का मनचले ने हाथ पकड़कर अभद्रता कर डाली। पीड़िता के भाई ने महिला थाने में मनचले के खिलाफ केस दर्ज कराया है। तिगांव थानाक्षेत्र के एक गांव में रहने वाले युवक के मुताबिक उसकी बहन का विवाह कुछ माह पहले ही ओल्ड फरीदाबाद के युवक से हुआ है। फरवरी के पहले सप्ताह बहन मायके आई थी।


13 फरवरी को कुछ खरीदारी करने के लिए घर से बाहर निकली थी। आरोप है कि पड़ोस में रहने वाले रविंद्र ने पीछा कर सरेबाजार उसकी बहन का हाथ पकड़ लिया और अभद्रता करने लगा। पीड़िता किसी तरह अपने को छुड़ाकर रोते हुए घर आई और आपबीती सुनाई। महिला थाने की एएसआई मुकेश कुमार ने बताया कि केस दर्ज कर मामले  की जांच शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed