{"_id":"576101654f1c1b847c11bc12","slug":"three-drugs-shops-sealed-in-gurgaon","type":"story","status":"publish","title_hn":"ड्रग विभाग की छापेमारी, तीन दुकान सील","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ड्रग विभाग की छापेमारी, तीन दुकान सील
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
Updated Wed, 15 Jun 2016 12:49 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नाथुपर, डीएलएफ फेस-3 में ड्रग कंट्रोलर ऑफिसर द्वारा मंगलवार को तीन मेडिकल स्टोर पर छापेमारी की गई। छापेमारी के दौरान दो दुकानों से तीन सैंपल भरे गए और एमटीपी (मेडिकल टर्मिनेशन ऑफ प्रेगनेंसी) किट बिना कागजात के बरामद किए गए।
छापेमारी की खबर के बाद कुछ दवा दुकानदार दुकान बंद कर भाग गए। तीनों मेडिकल स्टोर में कमियां मिलने के बाद उन्हें सील कर दिया गया। पिछले कुछ दिनों से ड्रग विभाग को सूचना मिल रही थी कि दवा दुकानदार बिना कागजात के हेराफेरी कर दवा बेच रहे हैं। इसके बाद मंगलवार सुबह छापेमारी शुरू की गई।
ड्रग कंट्रोलर अमनदीप चौहान अपनी टीम के साथ मेडिकल स्टोर पर छापेमारी की। इस छापेमारी के दौरान दो मेडिकल स्टोर पर एक-एक एमटीपी किट मिली, जबकि किट का कोई रिकॉर्ड नहीं मिला। किट को बिना कागजात रखने पर पाबंदी है। इस वजह से ओम मेडिकल स्टोर और झरना मेडिकोज को सील कर दिया।
विज्ञापन
जबकि तीसरा दुकानदार अधिकारियों के पहुंचने से पहले ही दुकान बंद करके भाग खड़ा हुआ। जिसके बाद उ, दुकान को भी कार्रवाई करते हुए सील कर दिया गया और मौके पर बनाया स्पॉट मेमो बनाकर दुकान पर चस्पा कर दिया।
ड्रग कंट्रोलर अमनदीप चौहान ने बताया कि सभी लिए गए सैंपलों को जांच के लिए चंडीगढ़ भेजा जाएगा। दुकानों पर मिली कमियों के बार में वरिष्ठ ड्रग कंट्रोल अधिकारी को रिपोर्ट दी जाएगी। दुकानों को कारण बताओ नोटिस भी जारी किया जाएगा।