{"_id":"588df01e4f1c1b3c3de8019d","slug":"three-auto-driver-used-only-for-drug-theft","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन ऑटो चालक, जो केवल नशे के लिए करते थे चोरी ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तीन ऑटो चालक, जो केवल नशे के लिए करते थे चोरी
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Mon, 30 Jan 2017 01:24 AM IST
विज्ञापन
demo pic
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नशे के लिए सवारियों से छीनाझपटी और घरों में घुसकर चोरी करने के आरोप में सेक्टर-30 क्राइम ब्रांच ने तीन ऑटो चालकों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए मयूर, दीपक निवासी जवाहर कॉलोनी और राहुल निवासी सेक्टर-55 ने एसजीएम नगर और भूपानी थाना क्षेत्र में तीन चोरियां करना कुबूल किया।
विज्ञापन
तीनों की निशानदेही पर पुलिस ने चोरी किए गए 40 मोबाइल, एक बाइक के साथ दो हजार रुपये बरामद किए। क्राइम ब्रांच सेक्टर-30 इंचार्ज सतेंद्र रावल के मुताबिक आरोपी मयूर, दीपक और राहुल नशा करने के आदी हैं।
विज्ञापन
ये लोग रात के वक्त दुकानों और घरों में चोरी करते थे। आरोपियों ने रात के समय सवारियों से पैसे लूटने की कई वारदातों को अंजाम देना स्वीकार किया है। पुलिस के अनुसार तीनों आरोपी पहली बार हत्थे चढ़े हैं। आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उनको जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन