{"_id":"58a301684f1c1b5733d857df","slug":"theft-mobile-from-a-shop","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुकान का शटर तोड़कर हजारों का मोबाइल चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दुकान का शटर तोड़कर हजारों का मोबाइल चोरी
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम
Updated Wed, 15 Feb 2017 10:25 AM IST
विज्ञापन
demo pic
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर के नूंह रोड पर एक मोबाइल की दुकान के शटर को तोड़ अज्ञात चोर हजारों के सामान का चुरा ले गए। पीड़ित दुकानदार ने चोरी की लिखित शिकायत पुलिस चौकी में कर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मौके का मुआयना कर मामले की जांच में जुटीं है। समाचार लिखे जाने तक मामला दर्ज नहीं हो पाया है।
विज्ञापन
पीड़ित विशाल सचदेचा पुत्र राजेन्द्र कुमार निवासी वार्ड नंबर 4 तावडू ने पुलिस को बताया की उसने नगर के तावडू-नूंह रोड़ पर सचदेवा कयुनीकेशन के नाम से एक मोबाइल की दुकान खोली हुई है।
विज्ञापन
सोमवार को हर रोज की भांति वह अपनी दुकान को देर शाम लॉक लगाकर घर गया था। पीड़ित ने बताया 13-14 फरवरी की रात कोई अज्ञात चोर दुकान का शटर तोड़कर दुकान से एक कम्प्यूटर सिस्टम, तीन सौ मोबाइल बेटरी , 25 मोबाईल व दुकान में रखे 3 हजार नगदी सहित मोबाइल रिपेयर का सामान चुरा ले गया।
विज्ञापन
पीड़ित ने बताया की चोर ने शटर को तोडकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। चोरी के कारण उसका हजारों का नुकसान हुआ है। पीड़ित ने चोरी की लिखित शिकायत पुलिस को कर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने शिकायत मिलने पर घटना स्थल का मौका-ए मुआयना कर जांच शुरू कर दी है।