{"_id":"57629bd24f1c1bca3811ba6a","slug":"theft-in-a-home-jewellry-and-cash-looted","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरों ने घर में लगाई सेंध, नगदी और आभूषण चुराकर फरार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चोरों ने घर में लगाई सेंध, नगदी और आभूषण चुराकर फरार
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Sat, 18 Jun 2016 09:19 AM IST
विज्ञापन
चोरी
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अगर आप कहीं बाहर जा रहे हैं, तो घर की सुरक्षा सुनिश्चित करके जाएं। कहीं ऐसा न हो कि वापस आने पर आपको घर साफ मिले। क्योंकि शहर में इन दिनों चोरों का आंतक लगातार बढ़ रहा है।
विज्ञापन
बुधवार देर रात ब्राह्मण वाड़ा के एक मकान में चोरों ने सेंध लगाकर नगदी और लाखों रुपये के आभूषण चुराकर फरार हो गए। परिवार हरिद्वार गंगा स्नान के लिए गया हुआ था। पड़ोसी द्वारा बताए जाने पर परिवार वापस हरिद्वार से आया। इस मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
सिटी थाना पुलिस के अनुसार सिंगला फोटो स्टूडियो वाली गली में रहने वाले बुजुर्ग किशनलाल अपने परिवार के साथ रहते हैं। किशनलाल मंगलवार को परिवार के साथ हरिद्वार गंगा स्नान करने गए थे।
विज्ञापन
पड़ोस में रहने वाले किशनलाल के भतीजे भोलू ने बुधवार को उन्हें बताया कि मकान के ताले टूट गए हैं। इस पर किशनलाल तुरंत ही घर के लिए वापिस चल दिए। बुधवार देर रात को वह बल्लभगढ़ पहुंचे तो उन्होंने देखा कि चोरों ने घर के मुख्य कमरे का ताला तोड़ दिया है तथा सारा सामान बिखरा हुआ है।
किशनलाल ने बताया कि चोर वहां से 10 किलो चांदी, 5 तोला सोना और करीब एक लाख रुपये नगदी चोरी करके ले गए। किशनलाल ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंच गई। शहर थाना के एसएचओ योगवेंद्र का कहना है कि जांच के बाद मामला दर्ज किया जाएगा।