{"_id":"5b36f0fddd15961a94e174904e9c6370","slug":"theft-in-a-faridabad-s-electronic-show-room","type":"story","status":"publish","title_hn":"इलेक्ट्रॉनिक शोरूम का ताला तोड़कर लाखों का सामान चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
इलेक्ट्रॉनिक शोरूम का ताला तोड़कर लाखों का सामान चोरी
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Wed, 21 May 2014 02:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चोरों पर पुलिस लगाम नहीं लगा पा रही है। सेंट्रल थाना क्षेत्र में सोमवार रात चोरों ने एक इलेक्ट्रॉनिक शोरूम का ताला तोड़कर लाखों का माल उड़ा लिया। इस घटना से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
पॉश सेक्टर-16 में रहने वाले अशोक ग्रोवर का घर के पास ही इलेक्ट्रॉनिक शोरूम है। सोमवार रात वे शोरूम में ताला लगाकर घर चले गए। मंगलवार जब सुबह वापस आए तो देखा कि शोरूम के अंदर से काफी एलसीडी गायब हैं।
विज्ञापन
उन्होंने घटना की जानकारी तुरंत सेंट्रल थाना पुलिस को दी। मामला बड़ा होने के कारण एसीपी अभिषेक जोरवाल खुद मौके पर पहुंचे। पुलिस ने फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट को बुलाया।
विज्ञापन
जांच करने पर पता लगा कि चोर शोरूम के पिछले गेट से अंदर दाखिल हुए। जबकि मुख्य गेट पर सिक्योरिटी गार्ड तैनात था। चोरों ने सीसीटीवी वायर को भी काट दिया था, ताकि कोई रिकॉर्डिंग न हो सके।
महिला की लाखों की ज्वेलरी चोरी, मामला दर्ज
दिल्ली के गोविंदपुरी थाना क्षेत्र में महिला के कपड़े में रखी लाखों रुपये की ज्वेलरी चोरी हो गई। पुलिस ने मामला दर्जकर तफ्तीश शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार मूलरूप से दरभंगा (बिहार) निवासी रामसिंह गोविंदपुरी की गली नंबर-8 में रहता है।
सोमवार शाम सात बजे उसकी पत्नी घर के बाहर बने बाथरूम में नहाने गई थी। उसने अपने कपड़े बाथरूम की दीवार पर रख दिए थे। कुछ देर बाद उसे कपड़े में बनी जेब से आधा तोले का एक टीका, एक चेन, दो नोज पिन और तीन सोने के लॉकेट गायब मिले। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है।