{"_id":"e55448f21a3c7b7208406ce29ef9b896","slug":"the-two-young-men-walked-into-the-knife-a-death","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो युवकों में चले चाकू, एक की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दो युवकों में चले चाकू, एक की मौत
अमर उजाला, इंदिरापुरम
Updated Mon, 14 Apr 2014 12:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नीतिखंड-1 स्थित झुग्गियों में दो युवकों के बीच चाकूबाजी में एक युवक की मौत हो गई। इस दौरान आरोपी भी मामूली घायल हो गया है। उसे पास के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
नीतिखंड-1 स्थित झुग्गियों में रहने वाले सर्वेश(23) और राजू आसपास के इलाकों में मजदूरी करते हैं। दोनों करीब डेढ़ साल से झुग्गियों में रह रहे हैं।
रविवार रात करीब आठ बजे दोनों झुग्गियों के पास ही खड़े आपस में बात कर रहे थे। कुछ और युवक उनके साथ थे। तभी किसी बात को लेकर दोनों में कहासुनी हो गई।
आरोप है कि इसबीच आरोपी राजू ने चाकू निकाल लिया। सर्वेश ने विरोध किया तो राजू के हाथ में चाकू लग गया। गुस्साए राजू ने सर्वेश के पेट में चाकू घोप दिया। सर्वेश वहीं गिर पड़ा और उसके पेट से खून बहने लगा।
विज्ञापन
राजू वहां से भागने लगा। आसपास के लोगों राजू को पकड़कर सर्वेश को पास के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। राजू को पुलिस के हवाले कर दिया गया।
विज्ञापन
उसका निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। एसएचओ इंदिरापुरम वीरेंद्र यादव ने बताया कि आरोपी राजू को गिरफ्तार कर लिया गया है। बताया जा रहा है कि दोनों में इससे पहले भी किसी बात को लेकर गाली-गलौच हुई थी। मगर लोगों ने इन्हें शांत करा दिया था।