युवती को रेस्तरां बुलाकर शरीर से अलग किया हाथ, पिता व भाई पर किया चापड़ से हमला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ज्योति नगर इलाके में एक सिरफिरे युवक ने युवती का हाथ काटकर शरीर से अलग कर दिया। यही नहीं आरोपी ने अपने भाई व अन्यों युवकों के साथ मिलकर चापड़ (मीट काटने वाला बड़ा छुरा) व तलवारों से युवती के पिता, भाई व भाई के दोस्त पर हमला कर दिया।
मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां युवती, उसके पिता व भाई की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर आरोपी मो.जावेद (25) को दबोच लिया। पुलिस जावेद के भाई व अन्य की तलाश कर रही है।
पीड़िता शशि (21) परिवार के साथ ईस्ट गोकलपुर में रहती है। वहीं आरोपी जावेद अमर कॉलोनी में रहकर जिम चलाता है। आरोप है कि रविवार शाम को जावेद ने शशि को फोन पर डरा-धमकाकर मिलने के लिए गली नंबर-2, अमर कॉलोनी के एक रेस्तरां के बाहर बुलाया था।
करीब 7:45 बजे दोनों बात ही कर रहे थे। इस बीच शशि के भाई प्रदीप कुमार (23) ने उसे जावेद के साथ देख लिया। प्रदीप ने फोन कर अपने पिता जगदीश प्रसाद (43) और दोस्त दीपक (21) को वहां बुला लिया।
भाई व भाई का दोस्त गंभीर रूप से घायल
इधर, शशि के परिजनों को देखते ही जावेद ने तलवार और चापड़ के साथ अपने भाई शाहिद व दोस्तों को बुला लिया। आरोपियों ने जगदीश, प्रदीप और दीपक पर हमला कर दिया।
विरोध करने पर जावेद ने शशि पर चापड़ से हमला किया, जिसमें उसका बायां हाथ शरीर से अलग हो गया। जगदीश व प्रदीप को भी जगह-जगह से तलवार व चापड़ से घायल कर दिया गया।
दीपक के सिर में 35 टांके लगे हैं। जीटीबी अस्पताल में भर्ती घायलों में प्रदीप व शशि की हालत नाजुक है। हमले में जावेद को भी मामूली चोट लगी है। पुलिस ने हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर जावेद को गिरफ्तार कर लिया है। बाकी आरोपियों की तलाश की जा रही है।