युवक ने किया मासूम से रेप, भीड़ ने पिटाई के बाद पुलिस को सौंपा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेक्टर-10 में शुक्रवार देर शाम दो साल की बच्ची से पड़ोसी युवक ने दुष्कर्म किया। बच्ची के रोने की आवाज सुनकर उसकी मां ने शोर मचाया।
भीड़ ने आरोपी को पकड़कर जमकर पीटा और इसके बाद पुलिस के हवाले कर दिया। सेक्टर-20 कोतवाली पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
मूल रूप से ओडिशा निवासी परिवार सेक्टर-10 में रहता है। शुक्रवार देर शाम परिवार की दो साल कीबच्ची घर के बाहर खेल रही थी।
नहीं दिखाई दी बेटी तो ढूंढ़ना किया शुरू
आरोप है कि इस दौरान पड़ोस में रहने वाला मूल रूप से बेतिया, बिहार निवासी अवधेश (20) उसे उठाकर अपने कमरे में ले गया और उससे दुष्कर्म किया।
इधर जब महिला को अपनी बेटी घर में दिखाई नहीं दी तो उसने ढूंढ़ना शुरू किया। इस दौरान आरोपी युवक के कमरे से बच्ची की रोने की आवाज सुनकर मां वहां पहुंची, लेकिन दरवाजा खटखटाने के बावजूद आरोपी ने गेट नहीं खोला।
महिला के शोर मचाने पर आसपास के लोग एकत्र हो गए और जबरन दरवाजा खुलवाने के बाद आरोपी को जमकर पीटा और फिर पुलिस के हवाले कर दिया।