{"_id":"586154ac4f1c1b8259eeb86e","slug":"the-proposal-was-rejected-hanging","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादीशुदा महिला ने ठुकराया प्रेम प्रस्ताव, तो लगा ली उसके ही सामने उसके घर में फांसी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शादीशुदा महिला ने ठुकराया प्रेम प्रस्ताव, तो लगा ली उसके ही सामने उसके घर में फांसी
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
Updated Wed, 28 Dec 2016 12:49 PM IST
विज्ञापन
फांसी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शादीशुदा महिला ने जब प्रेम प्रस्ताव ठुकरा दिया तो युवक ने उसी के घर में फांसी लगा ली। महिला के शोर मचाने पर आसपास के लोगों ने किसी तरह उसे फंदे से नीचे उतारकर अस्पताल में भर्ती कराया। हालत नाजुक होने पर युवक को दिल्ली रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन
सेक्टर-20 थाना पुलिस केे मुताबिक मूलत: चित्रकूट निवासी कैलाश (20) सेक्टर-5 हरौला में किराये पर रहता है और न्यू अशोक नगर स्थित एक कंपनी में सिलाई का काम करता है। वहीं, सेक्टर-5 की एक शादीशुदा महिला भी नौकरी करती थी। महिला का पति बाहर नौकरी करता है।
विज्ञापन
दोनों की जान पहचान होने के बाद महिला ने युवक से सिलाई सीखने की इच्छा जाहिर की। सिलाई सिखाने के लिए कैलाश उसके घर जाने लगा। करीब एक माह तक जब यह सिलसिला चला। इस बीच कैलाश उससे इकतरफा प्रेम करने लगा। सोमवार को युवक ने महिला को प्रपोज किया। महिला ने साफ इंकार कर दिया और कहा कि वह शादीशुदा है और युवक को दोस्त मानती है।
विज्ञापन
यह बात कहकर महिला घर के पास स्थित दुकान पर सामान लेने के लिए चली गई। वापस आई तो देखा कि कैलाश उसी के घर में फांसी के फंदे पर लटक रहा है। महिला ने शोर मचाया तो आसपास के लोग एकत्र हो गए और उन्होंने फांसी के फंदे से उतारकर पास के अस्पताल में भर्ती कराया। मगर हालत खराब होने पर उसे दिल्ली के एक अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां पर कैलाश की स्थिति नाजुक बनी हुई है।