फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   The policy of the dead to grab charged

मृतकों की पॉलिसी हड़पने के आरोप में मामला दर्ज

Sun, 19 Feb 2017 01:38 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Sun, 19 Feb 2017 01:38 AM IST
विज्ञापन
The policy of the dead to grab charged
इंश्योरेंस कंपनी

नीलम बाटा रोड स्थित एक इंश्योरेंस कंपनी के एजेंट द्वारा सात मृतकों के नाम इंश्योरेंस पॉलिसी करा परिजनों के साथ मिलकर इंश्योरेंस का पैसा हड़पने की कोशिश करने का मामला सामने आया है। कोर्ट के आदेश पर कोतवाली पुलिस ने एजेंट के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन


कंपनी के शाश्वत शर्मा ने बताया कि पलवल जिला निवासी सूमेर ङ्क्षसह बतौर इंश्योरेंस एजेंट नियुक्त था। उसने फरीदाबाद, पलवल, होडल आदि क्षेत्रों से अपने सात जानकारों के नाम तय कर उनके परिजनों के साथ मिलकर उनकी इंश्योरेंस करा दी जो पहले ही मर चुके हैं।
विज्ञापन


कुछ समय बाद ही उसने एक व्यक्ति के नाम से इंश्योरेंस का क्लेम डाल दिया। शक होने पर जब इंश्योरेंस कंपनी ने केस की जांच कराई तो मामला संदिग्ध लगा। जिस व्यक्ति का क्लेम किया जा रहा था उसका मृत्यु प्रमाण पत्र नकली था।
विज्ञापन
विज्ञापन


कंपनी को शक  होने पर उस एजेंट की ओर से कराई गई सभी सात पॉलिसियों की जांच कराई गई। तब खुलासा हुआ कि उन लोगों की पहले ही मौत हो चुकी है। इन लोगों से उसे 1 करोड़ से अधिक की राशि मिलनी थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed