{"_id":"57b0afda4f1c1b5a446eb1b4","slug":"the-illegal-sale-of-alcohol-firing-between-two-gangs-went-15-rounds","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध शराब बेचने को लेकर फायरिंग, दो गिरोह के बीच चलीं 15 राउंड गोलियां ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अवैध शराब बेचने को लेकर फायरिंग, दो गिरोह के बीच चलीं 15 राउंड गोलियां
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
Updated Mon, 15 Aug 2016 12:02 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेलवे रोड पुलिस चौकी के पास अवैध शराब की बिक्री को लेकर दो गिरोह के बीच फायरिंग हो गई। करीब 15 से 20 राउंड फायरिंग की आवाज सुनकर आसपास के लोगों में भगदड़ मच गई।
विज्ञापन
फायरिंग के बाद दोनों गैंग फरार हो गए। फायरिंग की सूचना पाकर सूरजपुर ओर दादरी पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने बताया कि रेलवे फाटक दादरी के नजदीक अवैध शराब का धंधा जोरो पर है। अवैध शराब बेचने में जुटे दो गिरोह के तस्कर एक दूसरे से सस्ती बेचने का दावा ग्राहकों से करते रहते हैं।
विज्ञापन
रविवार शाम के समय शराब पहले बेचने को लेकर पहले तो तनातनी होने लगी। एक तरफ से पांच व दूसरी तरफ से छह लोग आ गए। एक दूसरे को जान से मारने के लिए गोलियां चलानी शुरू कर दी।
विज्ञापन
जिस स्थान पर गोली चली वह सूरजपुर कोतवाली क्षेत्र का हिस्सा है। गोलियां चलने पर आसपास के लोगों में भगदड़ मच गई। गोलियों की आवाज सुनकर दौलतराम कॉलोनी के लोगों ने घरों के दरवाजे बंद कर लिए। स्थानीय लोगों के मुताबिक मौके पर करीब 15 से 20 राउंड गोलियां चलाई गई हैं।
एक गुट गांव कैलाशपुर की तरफ बाइकों पर सवार होकर फरार हो गया व दूसरा गुट दौलतराम कालोनी में पैदल ही घुस गया। घटना की सूचना पाकर सूरजपुर व दादरी पुलिस पहुंच गई।
आसपास के लोगों से महज खानापूर्ति कर पुलिस मौके से वापस लौट गई। आसपास के लोगों ने बताया कि यहां पर आए दिन अवैध शराब बेचने वाले तमंचा लहराते हुए घूमते रहते है।
पुलिस का संरक्षण उन्हें मिलता है। वहीं प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र कालरा का कहना है कि मामला सूरजपुर क्षेत्र का है। लेकिन अवैध शराब तस्करों को चिह्नित कर उनके खिलाफ अभियान चलाया जाएगा।