फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   the cable-man teased 3 year old girl child

केबल ठीक करने आया था, पर 3 साल की बच्ची के साथ कर डाली गलत हरकत

Sat, 10 Mar 2018 05:26 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नूंह
ब्यूरो/अमर उजाला, नूंह Updated Sat, 10 Mar 2018 05:26 PM IST
विज्ञापन
the cable-man teased 3 year old girl child

भले ही प्रदेश सरकार ने नाबालिग बच्चियों के साथ गलत हरकत करने वालों के खिलाफ सख्त कानून बना दिया हो, लेकिन इस प्रकार की घटनाएं अभी भी बंद होने का नाम नहीं ले रही हैं।

विज्ञापन


ताजा मामले में जिला मुख्यालय नूंह शहर में 3 वर्षीय बच्ची के साथ छेड़छाड़ करने का सामने आया है। बच्ची के परिजनों ने मौके पर पहुंचकर आरोपी को पकड़ लिया और उसे पुलिस के हवाले कर दिया। वार्ड-10 निवासी एक व्यक्ति ने महिला पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनके घर का डिश केबल खराब था।
विज्ञापन


जिसे सही कराने के लिए वह नूंह शहर में मुकेश की दुकान पर काम करने वाले हामिद कालोनी निवासी युवक को अपने घर लेकर आया। वह केबल टीवी को ठीक करने लगा। इसी दौरान उसकी 3 वर्षीय बेटी छत पर आ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


जब वह छत पर गया तो देखा कि डिश ठीक करने वाला युवक बच्ची के साथ अश्लील हरकत कर रहा है। वहां पहुंचने पर आरोपी ने उसके साथ मारपीट की और धक्का देकर भाग गया। जैसे ही वह नीचे पहुंचा तो परिजनों ने उसे पकड़ लिया और पुलिस को सूचना दी।


इस संदर्भ में महिला पुलिस को शिकायत दी गई। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर शनिवार को बच्ची की मेडिकल जांच कराई। महिला थाना प्रभारी मुनिया ने बताया कि शिकायत के आधार पर पोक्सो एक्ट-6 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है तथा बच्ची की मेडिकल जांच भी करा ली गई है। मामले की जांच की जा रही है। वहीं, आरोपी युवक के परिजन इस मामले को झूठा व एक साजिश बता रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed