{"_id":"32af1b71f57f76be46ede3090f3b56c8","slug":"the-13-year-old-kidnapped-teenager-taking-drug-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दवा लेने गई 13 साल की किशोरी का अपहरण","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दवा लेने गई 13 साल की किशोरी का अपहरण
अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Sat, 08 Nov 2014 02:12 AM IST
विज्ञापन
घर से दवा लेने गई 13 वर्षीय किशोरी का पड़ोस में ही रहने वाले युवक ने अपहरण कर लिया। किशोरी की मां ने आरोपी युवक और उसके साथी के खिलाफ सिहानी गेट थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोप है कि युवक ने अपहरण कर किशोरी को अपने घर में बंधक बना रखा है, लेकिन पुलिस कार्रवाई नहीं कर रही।
विज्ञापन
कृष्णा नगर निवासी महिला ने बताया कि उसकी बेटी तीन दिन पूर्व दवा लेने मेडिकल स्टोर पर गई थी, लेकिन वापस नहीं लौटी। आरोप है कि पड़ोस के ही दीपक और उसके एक साथी ने उसकी बेटी का अपहरण कर लिया है और अपने घर में बंधक बना रखा है।
विज्ञापन
उर्मिला ने बताया कि उसी दिन से वह स्थानीय चौकी और थाने के चक्कर लगा रही है, लेकिन पुलिस ने सुनवाई नहीं की। शुक्रवार को एसएसपी को लिखित शिकायत देने के बाद थाना सिहानी गेट में दीपक के खिलाफ अपहरण की रिपोर्ट दर्ज की गई।
विज्ञापन
एसएचओ सिहानी गेट अशोक शिशौदिया ने बताया कि आरोपी के घर पर पड़ताल की गई, किशोरी वहां नहीं मिली। अपहरण का केस दर्ज कर किशोरी की तलाश की जा रही है।